केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की सीएम धामी की जमकर तारीफ, बेहतर निर्णय लेने वाला डायनेमिक नेता बताया
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम पुष्कर धामी को बेहतर निर्णय लेने वाला डायनेमिक व्यक्तित्व वाला नेता बताया और कहा कि वह परस्थितियों के अनुसार सटीक और उचित निर्णय लेते रहे हैं और उन्होंने यह साबित भी किया है।
देहरादून पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की है। भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम प्रबुद्ध जन सम्मेलन मे मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड विकास की दिशा मे लगातार आगे बढ़ रहा है और केंद्र के सहयोग के साथ प्रो एक्टिव सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी इसका श्रेय जाता है। उन्होंने धामी को बेहतर निर्णय लेने वाला डायनेमिक व्यक्तित्व वाला नेता बताया और कहा कि वह परस्थितियों के अनुसार सटीक और उचित निर्णय लेते रहे हैं और उन्होंने यह साबित भी किया है।

आज देश 7.2 विकास दर के साथ 3.5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बन गई है जब मोदी जी ने डिजिटल ट्रांजैक्शन की बात कही तो शुरुआत में किसी को भरोसा नहीं हुआ लेकिन आज दिल्ली से भेजा हुआ 6 हजार रुपए की काशी किसानों के जेब में शत प्रतिशत पहुंचती है और इसी तरह देश की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह पहुंच रहा है। प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो आज 2014-15 के 86 हजार रुपए के मुकाबले 2022-23 में दोगुनी होकर 1 लाख 72 हजार हो गई है। विपक्ष देश में महंगाई का भ्रम फैला रहा है लेकिन हकीकत यह है की भारत के मौजूदा 4.2% महंगाई दर के मुकाबले अमेरिका यूरोप समेत लगभग पूरे विश्व में यह दर बहुत अधिक है।
देशभर में हो रही यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट की चर्चा पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा बेवजह विपक्ष इस मुद्दे पर हवा खड़ा कर रहा है जबकि संविधान में इस कानून को लाने के लिए पूर्व से ही नियमों के दायरे में छूट दी हुई है। हम कतई नहीं चाहते, कानून व्यवस्था को लेकर देशवासियों को हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि धर्मों के मुताबिक बांटा जाए।
इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में कहा आप सभी लोग समाज में बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं जिन्हें लोग ध्यान से सुनते हैं। हमारी इच्छा है कि विगत 9 वर्षों की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को आप सभी जनता के बीच लेकर जाए और चर्चा करें। हम प्रदेश में कठोरतम धर्मांतरण एवं नकल कानून लेकर आए महिला और राज्य आंदोलनकारियों के लिए नौकरियों में आरक्षण लेकर आए। इसी तरह कड़े भू कानून एवं समान नागरिक संहिता को लागू करने को लेकर हम निर्णायक स्थिति में पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications