UKSSSC पेपरलीक केस को लेकर बेरोजगार संघ का आंदोलन का ऐलान, Dehradun के इन इलाकों में धारा 163 बीएनएसएस लागू

UKSSSC paper leak case यूकेएसएसएससी (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) पेपर लीक केस को लेकर युवाओं में एक बार फिर गुस्सा देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। युवाओं के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।

देहरादून के कई स्थानों पर मजिस्ट्रेट ने धारा 163 बीएनएसएस लागू की है। देहरादून पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिले में धरना- प्रदर्शन के दौरान आमजन को होने वाली समस्याओं/यातायात और वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर आई आपदा की स्थिति के दृष्टिगत शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को 22/9/25 को निम्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 163 बीएनएसएस लागू की गई है।

UKSSSC paper leak case Unemployed union announces protest Section 163 BNSS implemented Dehradun
  • घण्टाघर
  • चकराता रोड
  • गांधी पार्क
  • सचिवालय रोड
  • न्यू कैंट रोड
  • सहस्त्रधारा रोड
  • नेशविला रोड
  • राजपुर रोड
  • ईसी रोड
  • सहारनपुर रोड
  • परेड ग्राउड
  • सर्वे चौक/डीएवी कॉलेज रोड

उक्त स्थानों तथा उसके आस-पास 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा, जूलुस, प्रर्दशन या पांच से अधिक व्यक्तियों के समूह के रूप में एकत्रित होना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा तथा बिना लिखित अनुमति के किसी भी प्रकार के लाउड स्पीकर, डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबन्धित रहेगा तथा किसी भी तरीके के हथियार, लाठी-डन्डे, औजार या अन्य आपत्तिजनक सामग्री लेकर चलना पूर्णतः वर्जित रहेगा।

बता दें कि बीते रविवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने प्रेस वार्ता कर यूकेएसएसएससी का पेपर लीक होने का आरोप लगाया। बेरोजगार संघ की मांग है कि रविवार को हुआ यूकेएसएसएससी का पेपर रद्द होना चाहिए। स्वाभिमान मोर्चा के बॉबी पंवार ने आयोग और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

जिसको लेकर युवाओं में काफी रोष है। इन सभी मुद्दों पर बेरोजगार संघ ने देहरादून में आंदोलन का ऐलान​ किया है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी भी संगठित गिरोह या पेपर लीक करने वाले गैंग की संलिप्तता नहीं पाई है। उन्होंने कहा कि किसी एक सेंटर से एक व्यक्ति के द्वारा पेपर के कुछ प्रश्नों की फोटो लेकर भेजी गई, जिसको लेकर आरोपियों के पुलिस के पास इनपुट हैं, टीमें गठित कर सख्त कार्रवाई जा रही है।

बीते रविवार को यूकेएसएसएससी का पेपर था। एग्जाम शुरू होने के कुछ देर बाद बेरोजगार संघ ने दावा किया कि परीक्षा शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद ही 11:35 बजे पेपर का एक सेट लीक हो गया, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। शनिवार देर शाम को पुलिस और एसटीएफ ने इससे पहले ही नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। तब पुलिस का दावा किया गया कि पेपर की सुचिता और गोपनीयता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन रविवार को इंटरनेट पर कुछ पेपर के सेट आने के बाद से हंगामा मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+