यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों की वापसी के लिए सरकार की पहल, टोल फ्री नंबर भी जारी

नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया

देहरादून, 25 फरवरी। रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण बीच में फंसे उत्तराखंडियों को वापस सकुशल लाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लगातार पहल की जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। ​जिनके परिजन यूक्रेन में फंसे हैं, वे लगातार सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सरकार से अपने परिजनों को सकुशल वापस लाने की अपील करने में जुटे हैं। जिसके लिए सबसे ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Recommended Video

    Ukraine-Russia War: CM Dhami ने Ukraine में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
     Ukraine-Russia dispute: Governments initiative for the return of people of Uttarakhand trapped in Ukraine, toll free number also released

    सीएम ने एनएसए से की फोन पर बात
    प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्‍तराखंडियों की मदद के लिए शासन प्रशासन के उच्‍चाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। अधिकारी उनकी हर संभव मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। उन्‍होंने कहा है क‍ि उत्‍तराखंड के छात्र और अन्य लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं, उनके लिए हम लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इसके लिए हमने एक मुख्‍यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्‍तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी। पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बात की है। अजीत डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। देश वापस लौटने के इच्छुक भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्‍यमंत्री ने यूक्रेन में रह रहे राज्‍य के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखने के आदेश दिए हैं।
    95 शिकायतें अब तक प्राप्त
    वहीं फंसे हुए लोगों की सूचना देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मो. न. 7579278144) और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (मो. न. 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन में निवासरत लोगों के स्‍वजनों से भी फोन पर बात की है। मुख्यमंत्री ने उनसे धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
    यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के लोगों के संबंध में पुलिस विभाग की ओर से जारी किए किए गए कंट्रोल रूम नंबर 112 व अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर 95 शिकायतें प्राप्त हो गई हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि यूक्रेन में फंसे अब तक 95 लोगों की जानकारी हमें मिल गई है। अन्य माध्यमों से भी यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    छात्र फंसे, परिजन चिंतित
    यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग को लेकर वहां पर रह रहे देहरादून के छात्रों के परिजन भी चिंतित हैं। कुछ छात्रों की अपने परिजनों से मोबाइल पर बात भी हुई है। जिन्होंने वहां फिलहाल ठीक होने की बात कही है, लेकिन दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे हालातों ने परिजनों को डरा दिया है। राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डीपी जोशी के बेटे अक्षत जोशी भी यूक्रेन में फंसे है। और यूक्रेन में बिगड़ते हालात के चलते उनका परिवार चिंतित है। बृहस्पतिवार सुबह उनकी अपने बेटे अक्षत जोशी से मोबाइल पर बात हुई थी। अक्षत ने बताया कि इमरजेंसी लगने की वजह से मॉल आदि में भीड़ है। लोग सामान जोड़ रहे हैं। वहीं डीपी जोशी ने बताया कि उनकी बेटे से लगातार बातचीत हो रही है। लेकिन बिगड़ते हालातों से चिंता काफी बढ़ गई है उन्होने केंद्र और राज्य सरकार से जल्द अपने बेटे को देश वापस लाने की गुहार लगाई है। इसी तरह हाथीबड़कला की कुछ शिक्षिकाओं ने एक वीडियो जारी कर अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री और राज्य सरकार से गुहार लगाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+