वोट चोरी से ही 2014 मे गद्दी छोड़ने पर मजबूर हुई कांग्रेस, BJP अध्यक्ष भट्ट ने सोनिया गांधी को लेकर भी कही बात
Uttarakhand News भाजपा ने कांग्रेस की रैली पर कटाक्ष कर कहा कि जनता ने तो कांग्रेस पार्टी को वोट चोरी पर ही 2014 से गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने दिल्ली जाने पर बाध्य कांग्रेसियों से सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनकी सुप्रीमो सोनिया गांधी पर तो वोट चोरी का ताजा मामला न्यायालय में आया है।
उन्होंने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह रैली अपने युवराज को गलत मुद्दे पर सही ठहराने की कांग्रेसी कोशिश है। क्योंकि जनता, आजादी से पहले से ही नेहरू, इंदिरा, राजीव, मनमोहन तक कांग्रेस पार्टी की वोट चोरी ही नही, डकैती भी भुगतती आई है।

कहा, जैसे जैसे चुनाव प्रक्रिया में सुधार हुआ, नई नई तकनीकें आईं, कांग्रेस को बहुमत मिलना समाप्त हो गया था। आखिरकार जनता की अदालत ने कांग्रेस पार्टी को वोट चोरी के इल्जाम में ही 2014 से ही गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया हुआ है। जो आज SIR जैसी संवैधानिक प्रक्रिया पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं, उनकी सरकारों में ही 8 बार यह मतदाता सूची में सुधार की यह प्रक्रिया संपन्न हुई हैं।
उन्होंने हाल दिल्ली कोर्ट में शुरू हुए वोट चोरी के केस का जिक्र करते हुए कहा कि सोनिया गांधी 1983 में देश की नागरिक बनने से पहले ही मतदाता बनकर वोट डाल रही थी। इससे बड़ा वोट चोरी का प्रकरण और क्या हो सकता है। इनके नेता घर से वोटर कार्ड बनाते पकड़े जाते है, पार्टी खुलेआम मतदाता सूची में घुसपैठियों की पैरवी करती है, चुनाव आयोग को सबूत नहीं दे सकते हैं। उस पर सीनाजोरी ये कि वोट चोर गद्दी छोड़ पर राजनीति कर रहे हैं। जबकि सच है कि केंद्र में 2014 से जनता द्वारा गद्दी छुड़ाने के पीछे बड़ा आरोप वोट चोरी का अपराध ही है। यही मुद्दा महाराष्ट्र, हरियाणा और अब बिहार चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने उठाया, लेकिन जनता ने बुरी तरह नकार कर अपनी राय स्पष्ट कर दी है।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सहानुभूति जताते हुए कहा, उनकी मजबूरी हो सकती है अपने युवराज की खुशफहमी को बनाए रखना। लेकिन प्रदेश की महान जनता को किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं है, कांग्रेस पार्टी की झूठ एवं भ्रम की राजनीति को लेकर। आज देश पीएम मोदी और प्रदेश सीएम धामी के नेतृत्व में विकसित होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लिहाजा विकास को अनुभव कर रही जनता, भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है।
-
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
Bengal Election: न्याय की लड़ाई से राजनीति तक—RG Kar पीड़िता की मां अब BJP उम्मीदवार, चुनाव में बड़ा ट्विस्ट -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications