UK NEWS: UKSSSC की भर्ती परीक्षा, पेपरलीक प्रकरण सामने आने के बाद हो रही परीक्षा, ये किए गए बदलाव
UK NEWS: उत्तराखंड में पेपरलीक प्रकरण सामने आने के बाद रविवार 16 नवंबर को होने वाली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगी परीक्षा को लेकर यूकेएसएसएससी इस बार ज्यादा सतर्क नजर आ रहा है। प्रदेश में सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी पद के लिए आयोग को लिखित परीक्षा आयोजित होनी है।
16 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए आयोग ने सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई है। सरकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी परीक्षा प्रदेश के दो शहरों में होनी है। देहरादून और हल्द्वानी में इसके लिए परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं।

राज्य में रविवार को होने वाली इस परीक्षा के लिए 26 केंद्र तय किए गए हैं, जिसमें 13080 अभ्यर्थियों को शामिल होना है. यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होनी है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी।
खास बात यह है कि पेपर लीक मामले में जांच के दौरान वॉशरूम से इतना ही नहीं परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा कक्षा से वॉशरूम के लिए बाहर जाने वाले अभ्यर्थियों पर भी अब ड्यूटी में मौजूद कर्मचारी अतिरिक्त निगरानी रखेंगे। सभी परीक्षा केद्रों के लिए टीमों को तैनात किया गया है।
परीक्षा से एक दिन पहले भी परीक्षा केंद्रों का उनकी टीमें दौरा कर रही है, ताकि परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम जांचे जा सके। आयोग की टीमों ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा कक्षा से लेकर वॉशरूम तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वॉशरूम या इसके आसपास भी जैमर लगाने को लेकर अलग से व्यवस्था की गई। दरअसल पिछली बार वॉशरूम से ही प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद आयोग ने ये फैसला लिया है। पेपरलीक प्रकरण सामने आने के बाद से आयोग पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को अधिक मजबूत किया जा रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग की टीमें पहले से ही सारी व्यवस्थाओं को बारीकी से परख चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications