UK NEWS विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा, मचा हड़कंप
UK NEWS उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता का औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
हरिद्वार जिले में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में बीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मंगोलपुर स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस की टीम ने उसे भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर देहरादून रवाना हो गई। जिसके बाद से पूछताछ जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। शिकायतकर्ता ने जब खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी करने को कहा तो उन्होंने रिश्वत की एवज में बीस हजार रुपए मांगे। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रोशनाबाद स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर छापेमारी की।
विजिलेंस की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ को रोशनाबाद जिला मुख्यालय में ही दबोच लिया। बृजपाल सिंह राठौर बहादराबाद में तैनात हैं। शिकायत पर टीम ने आज अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की टीम ने अभियुक्त के संबंध में अन्य जानकारी जुटा रही है। साथ ही अभियुक्त के अन्य दस्तावेज और जरुरी जानकारियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। इसके साथ ही विजिलेंस अभियुक्त की संपत्तियों को लेकर भी अहम जानकारी जुटा रही है।विजिलेंस की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications