UK NEWS: बांग्लादेशी खातून बन गई भूमि शर्मा, हिंदू से शादी कर बना लिए दस्तावेज, पुलिस ने दो महिलाओं को पकड़ा
Uttarakhand news: देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत अवैध रूप से भारत में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। जबकि फर्जी भारतीय दस्तावेजों बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी।
भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से अपने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। भारत मे अवैध रूप से रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह किया था। हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला मजदूरी का कार्य करती थी।

कोतवाली पटेलनगर से मिली जानकारी के अनुसार 24-11-2025 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर 02 बांग्लादेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर देहराखास पटेलगनर क्षेत्र से 01 महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना असली नाम बबली खातून बताया।
महिला के कब्जे से पुलिस ने भूमि शर्मा के नाम के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड , वोटर आई०डी० व अन्य फर्जी भारतीय दस्तावेज व बबली बेगम के नाम से एक बाग्लादेशी आईडी प्राप्त हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा कारगी रोड कालिंदा विहार फेज 2 थाना पटेलनगर से 01 अन्य संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम बॉबी खातून जिला बोगुरा बांग्लादेश उम्र 41 वर्ष बताया। जिसके पास से पुलिस टीम को उसके बांग्लादेशी पहचान पत्र की छायाप्रति प्राप्त हुई, उक्त महिला को हिरासत में लेकर उसे नियमानुसार बांग्लादेश डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में अभियुक्ता बबली खातून उर्फ भूमि शर्मा द्वारा बताया गया कि कोविड के दौरान वह अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी, जहाँ अलग-अलग स्थानों पर रहने के बाद वह वर्ष 2021 में देहरादून आ गई तथा वर्ष 2022 में उसने देहरादून निवासी एक व्यक्ति से नाम पता बदलकर विवाह कर लिया तथा देहरादून में ही अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रहने लगे।
इस दौरान अभियुक्ता द्वारा अपने अन्य परिचितों के माध्यम से भूमि शर्मा के नाम से फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवा लिए। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले व्यक्तियों के संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी की जा रही है, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। हिरासत में ली गयी अन्य बांग्लादेशी नागरिक बॉबी खातून द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वर्ष 2023 में चोरी छिपे बांग्लादेश से आई थी, तथा उसके बाद से ही देहरादून में अवैध रूप से रहते हुए मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रही है।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications