सिक्ख युवक के साथ पुलिसकर्मी ने की अभद्रता, Video viral होते ही मचा बवाल,SSP ने कर दी बड़ी कार्रवाई
Udhamsingh Nagar video viral उधमसिंह नगर के एक सिक्ख युवक के साथ पुलिसकर्मी के अभ्रदता करने का वीडियो वायरल हो गया। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लेकर तुरंत पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोगों ने इसका विरोध दर्ज कराया था।
मामला उधमसिंह नगर के रूद्रपुर की आदर्श कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां एक सिक्ख युवक के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने यातायात चेकिंग के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने पर उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर किया।

बताया गया कि यातायात चेकिंग के दौरान युवक के साथ ये घटना हुई। पुलिसकर्मी ने युवक के साथ अभद्रता की।ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर की आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। जिस पर विधायक शिव अरोरा की नाराजगी के बाद तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इस मामले को लेकर आज व्यापारियों ने भी प्रदर्शन किया और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक शिव अरोरा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी से बात की, जिसके बाद चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया। विधायक ने कहा कि पुलिस का किसी भी आम या खास नागरिक के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने यातायात चेकिंग के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने पर उपनिरीक्षक संदीप पिलखवाल को लाइन हाजिर किया। एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए अनुशासनहीनता/ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात की है।












Click it and Unblock the Notifications