नानकमत्ता गुरुद्वारे में तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो, बाइक पर आए हमलावर और दनादन फायरिंग

उधम सिंह नगर में गुरुद्वारे में कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोली मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बाइक सवार बाबा तरसेम के पास पहुंचे और ताबड़तोड फायरिंग की। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। बाइक सवार बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए।

udham singh nagar Video Tarsem Singh shot dead Nanakmatta Gurudwara attackers coming bike firing

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) गुरुद्वारे में बाहर कुर्सी लगाकर बैठे थे। इस बीच बाइक पर सवार होकर दो बदमाश घुसते हैं। जो कि पगड़ी पहने हुए नजर आए। इस बीच जैसे ही वे डेरा प्रमुख के पास पहुंचते ही फायर कर देते हैं।

गोली की आवाज सुनते ही वहां आसपास खड़े लोग भी पहुंच जाते हैं। अफरा तफरी मच जाती है। इस बीच हमलावर बाइक पर सवार होकर बिना रूके वहां से फरार हो जाते हैं। ये सब सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। मौके पर लोग इकट्ठा होकर बाबा को उठाते हैं और अस्पताल ले कर जाते हैं। लेकिन इस बीच उनकी मौत हो गई।

घटना को लेकर उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि आज करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नानकमत्ता गुरूद्वारा में करीब साढ़े 6 बजे बाबा तरसेम सिंह को दो बदमाशों ने गोली मार दी। ​जिनको पास के खटीमा में अस्पताल में ला जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

डीजीपी ने कहा कि ये गंभीर घटना ​है। नानकमत्ता हमारा प्रमुख धार्मिक स्थल है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी और डीआईजी कुमांउ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जो कि वहां लोगों से बातचीत और मौके का निरीक्षण करेंगे। डीआईजी ने बताया कि हमनें इस घटना की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय में एसआईटी का गठन किया है।

जिसमें एसटीएफ और स्थानीय पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। ​अभिनव कुमार ने कहा कि हमलावर को चिह्रित कर मामले का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। उत्तराखंड पुलिस ने सेंट्रल एजेंसी से संपर्क कर इस घटना से संबंधित सूचना मांगी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जघन्य अपराध का खुलासा और कार्रवाई करंंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+