Udaipur files Film को लेकर जारी है विवाद, क्या बोले देहरादून में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग
Udaipur files Controversy उदयपुर फाइल्स का टीज़र सामने आते ही देशभर में इस को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। मुस्लिम धर्म गुरू और समर्थक इसके विरोध में आ गए हैं। पहले इस फिल्म को 11 जुलाई यानि आज रिलीज होना था। लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने फिलहाल फिल्म की रिलीज पर रोक जारी रखी है।
इस बीच फिल्म को लेकर हिंदू धर्म और मुस्लिम धर्म को मानने वाले आमने सामने आ गए हैं। मुस्लिम समुदाय के कई नेता और धर्मगुरु इसे नफ़रत फैलाने वाली फिल्म बता रहे हैं। वहीं हिंदू संगठनों का कहना है - सच्चाई दिखाने में दिक्कत क्यों? उदयपुर फाइल्स को लेकर छिड़े विवाद पर वन इंडिया ने देहरादून में इस पर राय ली।

बता दें कि उदयपुर फाइल्स उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर आधारित है। फिल्म की रिलीज के खिलाफ जमीअत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दायर याचिका दायर की गई है। फिल्म की रिलीज पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। लेकिन हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच इस फिल्म को लेकर बहस जारी है।
सच्चाई दिखाई जा रही है तो इसमें दिक्कत क्या?
देहरादून में बजरंग दल के बजरंग दल नेता विकास वर्मा का कहना है कि अगर फिल्म में किसी घटना को लेकर सच्चाई दिखाई जा रही है तो इसमें दिक्कत क्या है। विकास वर्मा का कहना है कि जो संस्थाएं इस फिल्म का विरोध कर रही हैं जो हिंदूओं के विरोध में है। कन्हैया लाल हत्या की घटना को पूरा देश ही नहीं विदेश में जानता है।
बजरंग दल सामने आकर करेगा सुरक्षा
उन्होंने कहा कि सत्य सबके सामने हैं। एक न एक दिन अभियुक्त को सजा होगा। विकास वर्मा ने कहा कि सत्य पर आधारित फिल्मों को दिखाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इस फिल्म को पर्दे पर आने से रोका गया तो बजरंग दल खुद सामने आकर एक एक व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर खड़ा होगा।
मूवी पर बेन लगना चाहिए: मुस्लिम एक्टिविस्ट
मुस्लिम एक्टिविस्ट दानिश कुरैशी ने कहा कि उदयपुर फाइल्स को रिलीज नहीं होना देना चाहिए। इस मूवी पर बेन लगना चाहिए। ऐसी मूवी देश के अंदर नफरत पैदा कर सकती है। वैसे ही पहले देश के अंदर माहौल खराब किया जा रहा है। इस तरह की मूवी आने से और माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहर घोलने वाली नहीं लोगों को एक जुटता दिखाने वाली फिल्म बननी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications