Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गूगल मैप के सहारे कर रहे थे चोपता से देवरिया ताल ट्रैक,भारी बारिश में फंसे तो एसडीआरएफ ने रात में ही ऐसे खोजा

यूपी बरेली के चार युवक गूगल मैप के सहारे चोपता से देवरिया ताल ट्रैक के लिए निकले। लेकिन रास्ते में भारी बारिश के बीच में फंस गए।

इस बीच रात में करीब 9 बजे रुद्रप्रयाग पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना दी। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए देवरिया ताल की ओर रवाना हुई।

tracking Chopta Deoria Tal help of Google Map SDRF searched in the night they got stuck heavy rain

घने जंगल एवं दुर्गम रास्ते से रात्रि में एसडीआरएफ की टीम के ने 04 युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार 18 जून 2024 को बरेली निवासी अभय गौड़ (22), अतीव आहूजा (23), आर्यन पटानी (23), और मोनीष गौतम (23) ने पर्यटक स्थल चोपता से देवरिया ताल तक ट्रैकिंग करने का निर्णय लिया।

वे गूगल मैप की सहायता से पहाड़ियों और जंगलों के बीच पगडंडियों पर चल पड़े। यात्रा के दौरान आधे रास्ते पहुंचते ही अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। उनका फोन भी पानी में गिर गया, जिससे डाउनलोड किए गए गूगल मैप्स बंद हो गए और वे रास्ता भटक गए,बढ़ते अंधेरे और बारिश ने स्थिति को और भी बिगाड़ दिया।

उन्होंने अपनी स्थिति पुलिस से साझा की, स्थानीय पुलिस से सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की अगस्तमुनि टीम ने सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में रात में ही रेस्क्यू का कार्य शुरू किया गया। अगस्तमुनि स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से 05 जवानों की एक टीम को तुरंत देवरिया ताल की ओर रवाना किया गया,दुर्गम पहाड़ी रास्ते और भारी बारिश के बीच रात्रि में ही SDRF टीम ने देवरिया ताल की ओर ट्रैक किया।

देवरिया ताल पहुंचने के बाद भी युवकों का पता नहीं चला, इसके बाद टीम ने देवरिया ताल से चोपता की ओर दूसरे मार्ग पर ट्रैकिंग शुरू कर दोबारा रेस्क्यू के लिए निकले। घने अंधेरे के बीच टीम ने टॉर्च जलाकर और मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर आवाज देकर चारों युवकों को ढूंढने का प्रयास किया।

आखिरकार, काफी प्रयासों के बाद रात के 2:30 बजे टीम ने उन्हें सुरक्षित रूप से खोज कर रेस्क्यू किया। भारी बारिश के कारण युवकों को चलने में मुश्किल हो रही थी, इस पर टीम ने उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने हेतु अभियान शुरू किया। सुबह 6:30 बजे टीम ने उन्हें सुरक्षित सारी गांव तक लेकर पहुंची, जहां उन्हें जिला पुलिस द्वारा सुरक्षित किया गया।

अभय, अतीव,आर्यन और मोनीष गौतम ने उन्हें सकुशल रेस्क्यू करने हेतु एसडीआरएफ की टीम को धन्यवाद दिया। घने जंगलों के बीच रात्रि में इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में अगस्त्यमुनि पोस्ट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनूप, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल धीरेंद्र, पैरामेडिक्स विनय और होमगार्ड अरुण शामिल रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+