देहरादून एयरपोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप,जानिए क्या मिला,विजिलेंस की गिरफ्त में अब कौन,आज की 10 बड़ी खबरें
Big news today: सोमवार 9 दिसंबर को देहरादून एयरपोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप मचा रहा। जो कि फर्जी पाई गई। पुलिस ने मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। धामी सरकार ने हाईस्कूल के टॉपर्स को भारत भ्रमण पर भेजा है। इसके साथ ही नेशनल गेम्स को लेकर सरकार की और से तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार 9 दिसंबर की ये हैं 10 बड़ी खबरें
जोलीग्रांट एयरपोर्ट के बाथरूम में बम छिपाने की फर्जी सूचना से हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन फानन में एयरपोर्ट को खाली करवाया गया। पूरी जांच के बाद सूचना फर्जी पाई गई। बाद में आनन फानन में विमानपतन देहरादून हवाई अड्डा के निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने कोतवाली डोईवाला पर शिकायत दर्ज कराई।

बताया गया कि सोमवार को 11.54 बजे [email protected] से देहरादून विमानतल की ईमेल आईडी पर बम थ्रेट का सन्देश प्राप्त हुआ जिसमे सेन्डर द्वारा देहरादून एयरपोर्ट के बाथरूम मे बम छिपाकर रखा जाना अंकित किया गया। जो कि फर्जी पाई गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
उत्तराखण्ड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पूर्ण की जाएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित करते हुए अविलम्ब इसकी एसओपी तैयार की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अस्वस्थता के कारण किसी मृतक व्यक्ति के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारजनों के द्वारा मृतक के दाह संस्कार में कठिनाई व्यक्त करने पर इसके लिए आर्थिक सहायता अथवा मृतक व्यक्ति के दाह संस्कार की व्यवस्था संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे।
इसके साथ ही उन्होंने ऐसे परिवारों जिन्हें मृतक व्यक्ति के शव को उनके घर तक पहुंचाने के लिए आर्थिक समस्या हो रही हो, ऐसे व्यक्ति के शव को एबुलेंस के माध्यम से घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी जिलाधिकारी अपने स्तर से करेंगे।
मुख्यमंत्री ने शीतकालीन चारधाम यात्रा के तहत उनके शीतकालीन स्थलों के पौराणिक महत्व एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। शीतकाल में केदारनाथ की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में, बदरीनाथ की पाण्डुकेश्वर और नर्सिंग मंदिर ज्योर्तिमठ में, यमुनोत्री के खरसाली और गंगोत्री के मुखवा में पूजा अर्चना होती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के कर्टेन रेजर एवं प्रोग्राम गाइड का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस माह 12 से 15 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस वैश्विक आयोजन में होने वाले चिंतन, मंथन एवं विचार विमर्श से निकलने वाला अमृत आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत को ही नहीं विश्व को जगाने का कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल परीक्षा 2024 के टॉपर 157 छात्र छात्राओं के दल को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण यात्रा पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेधावी छात्र- छात्राएं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को उत्तराखंड की विशिष्टता से भी परिचित कराने का काम करेंगे।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत बन रही मलेथा से रानीहाट के बीच मुख्य टनल आर-पार (ब्रेक थ्रू) हो गई है। 4.06 किमी लंबी मुख्य सुरंग का शनिवार देर रात्रि ब्रेक थ्रू होने पर कार्यदायी कंपनी नवयुगा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने जश्न मनाया व मिठाई वितरित की।
भू-कानून को लेकर मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी। इसकी शुरुआत 30 दिसंबर को कीर्तिनगर ब्लॉक से की जाएगी। महापंचायत में प्रत्येक गांव से एक-एक जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया है।
10 दिसंबर को देहरादून में विभिन्न संगठनों की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर घट रही अमानवीय घटनाओं को रोकने में भारत सरकार की विफलता के विरोध में सभी जिला मुख्यालयों मे पीएम मोदी का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है।
विजलेंस टीम ने सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान व प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विभाग किच्छा को 10 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अधिकारी से टीम पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications