यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के परिजनों को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने कांग्रेस नेता पर दर्ज किया मुकदमा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपित कांग्रेस नेता क्रांति कपरुवाण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सूबेदार मेजर शैलेंद्र बिष्ट ने खुद समेत परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Threat to kill family members of UP CM Yogi Adityanath police files case against Congress leader

आरोप कांग्रेस नेता पर लगाया है। कोटद्वार पुलिस ने शैलेंद्र बिष्ट की तहरीर पर कांग्रेस नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव हाल निवासी कोटद्वार शैलेंद्र बिष्ट ने 11 जुलाई को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि वह आर्मी में सेवारत हैं और वर्तमान में कोटद्वार में तैनात हैं।

तहरीर में बताया कि क्रांति कपरुवाण ने 16 जून को सोशल मीडिया पर उनके परिवार के खिलाफ एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट का विरोध करते हुए जब उन्होंने कांग्रेस नेता को फोन कर पोस्ट हटाने के लिए कहा तो कांग्रेस नेता क्रांति कपरुवाण ने उनसे गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इसके घटना के 25 दिन बाद फिर से कांग्रेस नेता क्रांति कपरुवाण ने फोन पर उसी पोस्ट को लेकर फिर से गाली गलौज की और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी।

जिसकी शैलेंद्र बिष्ट ने रिकॉर्डिंग भी की है और पुलिस को सबूत के तौर पर उपलब्ध भी कराई है। शैलेंद्र बिष्ट ने अपनी तहरीर में ये भी कहा कि कांग्रेस नेता पहले भी नीलकंठ क्षेत्र में कई बार अन्य लोगों से अभद्र व्यवहार कर चुका है।

एडिशनल एसपी जया बलूनी ने बताया कि शैलेंद्र बिष्ट की तहरीर की शिकायत पर क्रांति कपरुवाण के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। योगी आदित्यनाथ की माता और परिजन पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहते हैं। यहीं योगी के परिजन और बहनें भी रहती हैं। सीएम योगी खुद 2022 में अपने पैतृक गांव आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+