धामी सरकार के ये कैबिनेट मंत्री एक्शन में, अधिकारियों की लगा रहे जमकर क्लास, मचा हड़कंप

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एक्शन में, जमकर लगा रहे क्लास

देहरादून, 30 अप्रैल। धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज इन दिनों लगातार अधिकारियों के पेंच कसने में जुटे हैं। सतपाल महाराज सिंचाई, पर्यटन और लोकनिर्माण जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जिनकी समीक्षा बैठक में वे अधिकारियों को हीलाहवाली पर जमकर फटकार लगा रहे हैं। महाराज चारधाम यात्रा से पहले यात्रियों को सुविधा और समस्याओं को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दे रहे हैं। इसके लिए वे औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को मौके से ही जरुरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

 These cabinet ministers of Dhami government are in action, the officers are fiercely class, there is a stir

महाराज अधिकारियों के कस रहे पेंच
धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल में सभी विभागीय मंत्री एक्शन में हैं। 100 दिन के एजेंडे पर फोकस करने के साथ ही नौकरशाही पर भी जमकर क्लास ले रहे हैं। बीते 5 दिनों से मंत्री लगातार समीक्षा बैठक और औचक निरीक्षण के जरिए अ​धिकारियों के पेंच कसने में लगे हैं। शुक्रवार को सतपाल महाराज ने ऋषिकेश आईएसबीटी स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र, सतभारत भूमि, ऋषिलोक पर्यटक आवास गृह और यात्रा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महाराज ने वहां स्थित कमियों को इंगित करते हुए तत्काल रिपोर्ट समिट करने को कहा है। ताकि उसके बाद कार्यवाही की जाए। महाराज ने कहा कि ऋषिकेश स्थित भारत भूमि पर्यटक आवास गृह के उच्चीकरण लिए 198.23 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। महाराज ने कहा कि अधिकारियों को आईएसबीटी के पीछे से नीचे वाले चंद्रभागा पुल से ऊपर वाले चंद्रभागा पुल नटराज चौक तक सड़क निर्माण करने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हिदायत दी कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की इज्जत और प्रतिष्ठा का प्रश्न है इसलिए "अतिथि देवो भवः" की भावना से हम सब लोग मिलकर कार्य करें। सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा करवाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। इससे पहले 28 अप्रैल को महाराज ने सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में भी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। महाराज ने विभाग में रिक्त पदों को तत्काल भरने का आदेश दिया। यह भी कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है सभी अधिकारी, कर्मचारी मन लगाकर काम करें, जो सही काम करेगा उसे सम्मान मिलेगा। हमें संकल्प लेना है कि यात्रा को सफल बनाना है और बरसात से पूर्व सभी कार्यों को पूर्ण करना है।

महाराज ने सूर्यधार झील को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

महाराज ने सूर्यधार झील जैसी गलती को अक्षम्य बताते हुए कहा की एक ओर हम बाढ़ सुरक्षा कार्यों के बारे में बात करते हैं और उसके लिए कार्य भी करते हैं जबकि वहीं दूसरी ओर मानक और तकनीकी के विपरीत कार्य करते हैं। जानबूझकर इस तरह से कार्य करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। कहा गया था कि इस बांध परियोजना से पेयजल और सिंचाई संबंधी समस्या दूर होगी, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद इसमें धन के दुरुपयोग और अनियमितता की शिकायतें मिली। इन शिकायतों पर प्रदेश के सिंचाई एवं लघु सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार फिर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सूर्यधार झील को बिना परमिशन के 7 से बढ़ाकर 10 मीटर कर दिया गया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। एक तरफ हम बाढ़ सुरक्षा कार्यों की बात करते हैं और दूसरी ओर मानक और तकनीक के विपरित कार्य करते हैं। इस तरह के गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 27 अप्रैल को चारधाम यात्रा संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री ने श्री बद्रीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए देहरादून में कैनाल रोड स्थित मंदिर समिति के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अधिकारी-कर्मचारी आदेशों की अवहेलना करेगा, उसके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है। यह यात्रा हमारे राज्य के सम्मान और अस्मिता से जुड़ी है, इसलिए यात्रा को हर हाल में सफल बनाने का प्रयास करना है। अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बताया कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। दो लाख से अधिक यात्री अभी तक अपना पंजीकरण करवा चुके हैं, इसलिए हमें दिन-रात काम करना पड़ सकता है। वह अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करें। लोगों की बातें ध्यान से सुनें, मोबाइल फोन उठाएं और यदि किसी कारणवश फोन नहीं उठा सके, तो वापस कॉल करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+