ईद पर छुट्टी मनाने कोटद्वार आए थे युवक, रास्ते में नदी देखकर पानी में उतरे, चारों की डूबकर मौत
ईद पर कोटद्वार घूमने आए थे 4 युवक,नदीं में डूबकर मौत
देहरादून, 4 अप्रैल। ईद पर कोटद्वार घूमने आए 4 युवकों की मौत हो गई है। एक युवक के गहरे पानी में उतरने के बाद बाकि सभी एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पानी में उतरे जिससे ये बड़ा हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों को बाहर निकाला।

नगीना यूपी के रहने वाले थे चारों
मंगलवार को ईद पर छुट्टी मनाने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे। दुगड्डा मार्ग पर खोह नदी देखकर युवक पानी में उतर गए। जो कि नहाने के मकसद से पानी में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान एक युवक गहरे पानी में पहुंच गया, जो कि डूबने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी बचाने पहुंच गया। ऐसे में दोनों डूब गए। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। चारों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान नदीम 42 वर्ष, जैब 29 वर्ष,गूड्डू 24 वर्ष, गालिब 15 वर्ष निवासी सभी नगीना बिजनौर यूपी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications