Hemkund Sahib: सिखों के पवित्र धाम की यात्रा आगामी 20 मई से होगी शुरू, यहां करें रजिस्ट्रेशन
हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 20 मई से शुरू होगी। हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली में है जो विश्व के सबसे ऊंचाई पर बना पवित्र धाम है। हेमकुंड साहिब की यात्रा अक्टूबर के अंत तक चलेगी।

सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 20 मई से शुरू होगी। हेमकुंड साहिब उत्तराखंड के चमोली में स्थित है जो विश्व के सबसे ऊंचाई पर बना पवित्र धाम है। हेमकुंड साहिब प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा का कहना है कि 20 अप्रैल से बीएसएफ के जवान यात्रा के रास्ते की बर्फ को हटाने के लिए लगेंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा अक्टूबर के अंत तक चलेगी।
साल में 7-8 महीने बर्फ जमी रहती
उत्तराखंड के चारधाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ के साथ ही हेमकुंड की यात्रा भी विश्व प्रसिद्ध है। जो कि इस बार 20 मई से शुरू कर दी जाएगी। हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र धार्मिक स्थल है। हेमकुंड साहिब समुद्र तल से 4329 मीटर की ऊंचाई पर है, यहां साल में 7-8 महीने बर्फ जमी रहती है और मौसम बहुत ही सर्द बना रहता है।
गुरुद्वारे की खोज एक सिख सैनिक ने की थी
माना जाता है कि पहाड़ों के बीच स्थित इस गुरुद्वारे की खोज एक सिख सैनिक ने की थी। 1930 के दशक के अंत में एक कार्टोग्राफिक मिशन के दौरान एक सिख सैनिक हवलदार मोदन सिंह ने भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त ग्रंथी सोहन सिंह की मदद से गुरुद्वारे को खोजा था। माना जाता है कि यहां पहले एक मंदिर था जिसका निर्माण भगवान राम के भाई लक्ष्मण ने करवाया था। सिखों के दसवें गुरु गोबिन्द सिंह ने यहां पूजा अर्चना की थी। बाद में इसे गुरूद्वारा घोषित कर दिया गया।
झील के किनारे स्थित लक्ष्मण मंदिर
इसी झील में हाथी पर्वत और सप्त ऋषि पर्वत श्रृंखलाओं से पानी आता है। एक छोटी जलधारा इस झील से निकलती है जिसे हिमगंगा कहते हैं। झील के किनारे स्थित लक्ष्मण मंदिर भी अत्यन्त दर्शनीय है। ऋषिकेश से हेमकुंड साहिब के लिए पहले गोबिंद घाट तक आना होता है। गोबिंद घाट से हेमकुंड साहिब की 20 किमी की यात्रा है। सरकार अब गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को विकसित करने में जुटी है। की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है।
यहां करें रजिस्ट्रेशन
हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सअप नंबर 8394833833 या टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications