देश के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे स्कूल द दून स्कूल में अब 100 रुपए में हो सकता है एडमिशन, जानिए कैसे

देश के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे स्कूल द दून स्कूल में अब गरीब घर के होनहार बच्चे का पढ़ाई का सपना भी पूरा होगा। इतना ही नहीं ऐसे बच्चों को 20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

The Doon School dehradun Admission country most prestigious expensive can now be done for Rs 100 how

देश के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे स्कूलों में से एक द दून स्कूल में अब गरीब घर के होनहार बच्चे का पढ़ाई का सपना भी पूरा होगा। इतना ही नहीं ऐसे बच्चों को 20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। 16 जुलाई को एडमिशन के लिए प्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसकी आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है।

सातवीं और आठवीं के छात्रों को ही प्रवेश का मौका

इसमें सातवीं और आठवीं के छात्रों को ही प्रवेश का मौका मिलेगा। जिनकी सीटें भी निश्चित की जाएंगी। इसके लिए छात्रों को प्री और मेंस परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति के हिसाब से 20 प्रतिशत से 120 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों का पूरा खर्चा बच्चों की पढ़ाई, हॉस्टल, खानपान से लेकर यात्रा तक का खर्च भी स्कूल उठाएगा।

प्री परीक्षा का शुल्क 100 रुपये तय

दून स्कूल में प्रवेश के लिए प्री परीक्षा का शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इसे पास करने के बाद मुख्य परीक्षा का आवेदन शुल्क 26 हजार रुपये पूरी तरह से इन मेधावियों के लिए माफ होगा। मुख्य परीक्षा पास करने के बाद स्कॉलरशिप से आगे की पढ़ाई निशुल्क होगी। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जो कि स्कूल की वेबसाइट https://www.doonschool.com/ पर आवेदन करने का फॉर्म खुलेगा। जिसमें देशभर के किसी भी राज्य के छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।

देश की कई महान हस्तियां पढ़ाई कर चुके

द दून स्कूल में देश की कई महान हस्तियां, राजनेता और बिजनेस मैन पढ़ाई कर चुके हैं। ​पूर्व छात्रों में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संजय गांधी, उड़ीसा के सीएम नवीन पटनायक, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, हीरो मोटोकॉर्प के एमडी सुनीलकांत मुंजाल, आइशर मोटर्स के सीईओ सिद्धार्थ लाल, वरिष्ठ पत्रकार करण थापर, एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव रॉय सहित तमाम हस्तियों के नाम शामिल हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी के पुत्र रेहान वाड्रा के अलावा वर्तमान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पुत्र भी यहीं से पासआउट हुए हैं।

एक नजर फीस पर

  • दून स्कूल की वार्षिक स्कूल फीस : 11 लाख, 20 हजार रुपये
  • एडमिशन फीस (वन टाइम, वापसी नहीं) : पांच लाख रुपये
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट (वन टाइम, वापस होगी) : साढ़े पांच लाख रुपये
  • आकस्मिक व्यय (प्रति टर्म) : 25 हजार रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+