Tehri accident: गुजरात, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों के यात्रियों को लेकर पहुंची थी बस, मृतकों की लिस्ट आई सामने
Tehri accident: गुजरात, महाराष्ट्र,दिल्ली, यूपी समेत कर्नाटक के तीर्थ यात्रियों को लेकर टिहरी जिले के कुंजापुरी मंदिर में दर्शन को आई टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई है। बस नरेंद्रनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 29 यात्री सवार थे, जो देश के कई राज्यों के लोगों को लेकर कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे।
हादसे की खबर मिलते ही पूरा प्रशासन रेस्क्यू कार्य में जुटा रहा। बताया जा रहा है कि तीर्थ यात्री मां कुंजापुरी के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में चार महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 12 बजे के आसपास थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी-हिंडोलाखाल के पास एक बस के लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। बस में 29 लोगों के सवार होने की संभावना बताई गई। सूचना पर एसडीआरएफ की कुल पांच टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य चलाया गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।
जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल है। तीन घायलों को एम्स ऋषिकेश और चार घायलों को श्रीदेव सुमन उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है। 17 लोग सामान्य है। मृतकों में दिल्ली, सहारनपुर यूपी, महाराष्ट्र, बैंगलुरु और गुजरात के लोग शामिल थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायलों को जिला प्रशासन और SDRF द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है, साथ ही गंभीर रूप से घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया है।
मृतक-
- 1- अनीता पत्नी नरेश चौहान नि0 222 द्वारिका दिल्ली। उम्र लगभग 50 वर्ष
- 2- आशु त्यागी पत्नी प्रदीप कुमार उम्र 51 वर्ष नि0 रणखंडी रोड ,धलौला सहारनपुर उ0प्र0।
- 3- नमिता प्रबोध काले उम्र 58 वर्ष नि0- 227 पुष्पक रामनगर कैम्पस यूनिवर्सिटी नागपुर महाराष्ट्र।
- 4- अनुजा वेंकटरमन पुत्री वेंकट उम्र 48 वर्ष नि0 बैंगलुरु।
- 5- पार्थ सारथी मधुसूदन जोशी पुत्र मधुसूदन जोशी उम्र 70 वर्ष नि0- ईशावास्लयम खत्री पोल , बाजवाडा,बडोदरा गुजरात।












Click it and Unblock the Notifications