Swati Mishra राम आएंगे के भजनों से सीएम आवास हुआ राम मय, सीएम धामी समेत ये हस्तियां हुई राम भक्ती में लीन

Swati Mishra, ram Aayenge 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश की तरह देवभूमि भी राम मय नजर आ रही है। हर जगह भजन, कीर्तन, सुंदरकांड समेत पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है। इस बीच देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में भी श्रीराम भजन संध्या का आयोजन हुआ। राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की सीएम आवास में भजन संध्या से पूरा माहौल राममय नजर आया।

 Swati Mishra Ram Aayenge, CM pushkar singh dhami residence became Ram May due to the bhajans

इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल, सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी समेत कैबिनेट मंत्री और भाजपा के कई पदाधिकारी, दायित्वधारी सुन्दरकांड का पाठ करने के साथ ही भजन संध्या में शामिल हुए।

इस बीच पूरा सीएम आवास राममय नजर आया। मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सुन्दरकांड के पाठ के आयोजन के साथ प्रभु श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य श्रीराम संध्या आयोजित हुई।

भजन गायिका स्वाति मिश्रा के भजनों से पूरा वातावरण राममय नजर आया। राम आएंगे गीत के लिए मशहूर स्वाति मिश्रा की सीएम आवास में भजन संध्या से पूरा माहौल राममय नजर आया। बता दें कि प्रदेश में सरकार और संगठन लगातार इस तरह के आयोजन जोर शोर से करा रही है।

भाजपा ने भी प्रदेश के हजारों मंदिर मठों में 22 जनवरी को पूजा पाठ की विशेष व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से लेकर सरकार के सभी मंत्री, पार्टी के सांसद,विधायक, पदाधिकारी व आम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करेंगे। इस बीच अब कांग्रेस ने भी 21 व 22 जनवरी को राम भजन, कीर्तन, सुंदरकांड के आयोजन रखे हैं। जिसमें कांग्रेस की महिला मोर्चा आयोजक रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+