Surya Grahan 2022: सूतक काल के चलते चारों धाम समेत मंदिरों के कपाट बंद, इस समय खुलेंगे मंदिर, ये है वजह
सूर्य ग्रहण के चलते चारों धाम समेत मंदिरों के कपाट बंद
Surya Grahan 2022 आज सूर्य ग्रहण है। ऐसे में शाम को पांच बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल रहेगा, जिसके बाद ही मंदिर के कपाट खुलेंगे। प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ,गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में के कपाट बंद हो गए। इस दौरान श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे।

शाम साढ़े पांच बजे बाद खुलेंगे
सूर्य ग्रहण के कारण सूतक काल में चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। सुबह चार बज कर 26 मिनट पर कपाट बंद हो गए और शाम साढ़े पांच बजे बाद खुलेंगे।सूर्य ग्रहण पर आज 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो गया है। इसके चलते बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर समेत अन्य छोटे-बड़े मंदिर बंद कर दिए गए हैं। जो कि अब शाम को पांच बजकर 32 मिनट तक ग्रहण काल के दौरान बंद रहेंगे। इसके बाद ही कपाट खोले जाएंगे। ग्रहण काल के दौरान मंदिरों में दर्शन, पूजन,आरती नहीं होगी।
कई प्रकार की धार्मिक मान्यताएं प्रचलित
हिंदू धर्म में ग्रहण को लेकर कुछ परंपराएं चली आ रही हैं। जैसे ग्रहण के दौरान भोजन न करना, ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और सोने पर भी इसका असर पड़ता है। इसके साथ ही सबसे अहम है मंदिर के दरवाजे बंद रखना। हिंदू धर्म में मंदिरों के अलावा घर में पूजा स्थल को भी पूरी तरह से बंद रखा जाता है। इस के पीछे कई प्रकार की धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा गया है कि ग्रहण के दौरान देवी शक्तियों का प्रभाव कम होकर असुरी शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है, इसलिए इस दौरान पूजा पाठ करने की मनाही होती है। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करना चाहिए। ग्रहण के दौरान पृथ्वी के वायुमंडल में हानिकारक किरणों का प्रभाव ज्यादा होता है, इसलिए इस दौरान खाने-पीने की मनाही होती है।हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल के बाद जब ग्रहण पूरी तरह से समाप्त हो जाए,तबमंदिरों में देवी देवताओं की मूर्तियों को जल से अच्छी तरह से धोकर मंदिरों में साफ सफाई की जाती है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications