ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा की तिरंगा शौर्य यात्रा, BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कांग्रेस को दी ये सलाह
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सियासत भी जमकर हो रही है। इस बीच भाजपा प्रदेशभर में तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में राज्यभर में तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन हो रहा है।
इसी कड़ी में आज भाजपा ने चमोली जनपद के पोखरी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का आयोजन किया। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा परिवार राज्यभर में आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा में शामिल हो रहा है।

इस मौके पर उन्होंने कहा, जनता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जबरदस्त उत्साह है, लिहाजा विपक्ष के साथियों को भी सेना के शौर्य के सम्मान में आगे आना चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष आज चमोली जनपद के पोखरी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में शामिल हुए। 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक' बैनर तले आयोजित इस यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, प्रदेशभर में हो रही यात्रा में जनता का जबरदस्त उत्साह, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को दर्शाता है।
जिस तरह पहलगाम हमले के दोषी आतंकवादियों एवं उनके रहनुमाओं को भारतीय सेना ने उनके घर में घुसकर मारा। और उसके बाद पाक सेना की प्रतिक्रिया पर ताबड़तोड़ पलटवार किया, वह हमारी जाबांज सेना के शौर्य को प्रदर्शित करता है। इसी पराक्रम और उपलब्धि के सम्मान के लिए देश की तरह प्रदेशभर में आम लोग सड़कों पर इस यात्रा के लिए उतर रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के रुख को लेकर पूछे गए सवालों का ज़बाब देते हुए कहा, राष्ट्रहित और राष्ट्र सुरक्षा के मुद्दे पर समूचा देश एक है, लिहाजा कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेताओं को भी अपने रुख पर पुनर्विचार करना चाहिए। देशभक्ति और राजनैतिक दो अलग अलग पहलू हैं, जिसको लेकर उन्हें अपनी प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए।ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सिंदूर यात्रा भी आयोजित कर रही है। जिसको लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर है।
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications