Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को पास होने का एक और मौका, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को पास होने का एक और मौका दिया जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अंक सुधार की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण या कम अंक वाले छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 मई तक अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाईस्कूल में दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र आवेदन कर सकता है।

Students who fail in Uttarakhand board exam get another chance to pass know how they can apply

बोर्ड की परीक्षा में फेल हुए छात्रों के लिए उत्तराखंड बोर्ड दोबारा परीक्षा कराने जा रहा है। जिसके तहत आज से अनुत्तीर्ण छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 मई तक फार्म जमा कर सकते हैं। छात्र उत्तराखंड विद्यालयी परिषद कार्यालय की वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भर सकते हैं।

इसके अलावा अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षा सुधार का फॉर्म अपने विद्यालय से ही ले सकते हैं। जिसे अंतिम तिथि से पहले भरकर जिस विद्यालय में पढ़ रहे हैं, उसी विद्यालय में जमा करने होंगे। साथ ही ऑनलाइन भरने वाले परीक्षार्थी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

10वीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल हुए छात्र दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा सुधार की परीक्षाएं जुलाई महीने में करवाई जाएगी। बीते 30 अप्रैल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। हाईस्कूल में 1,15,666 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1,12,377 छात्रों ने परीक्षा दी और 1,00,179 छात्र उत्तीर्ण हुए।

12,179 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। इसके साथ ही हाईस्कूल का रिजल्ट 89.14 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में 94,255 छात्रों ने पंजीकरण किया इनमें से 92,020 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें 76,039 छात्रों ने परीक्षा पास की, 15,977 छात्र अनुत्तीर्ण हो गए। 12वीं का परीक्षा परिणाम 82.63 प्रतिशत रहा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+