Uttarakhand: फर्जी डाॅक्टरों की डिग्री तैयार करने वाला यूपी का शिक्षा माफिया गिरफ्तार, 36 फर्जी डॉक्टर चिह्रित

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने फर्जी बीएएमएस डाॅक्टरों की फर्जी डिग्री तैयार करने वाले मास्टरमाइंड इमलाख को अजमेर से गिरप्तार किया है। इमलाख दसवीं पास है और बाबा ग्रुप ऑफ काॅलेज का चेयरमेन है।

STF fake doctors MAFIA UP 36 fake BAMS identified DEGREE mastermind Imlakh from Ajmer

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने फर्जी बीएएमएस डाॅक्टरों की फर्जी डिग्री तैयार करने वाले मास्टरमाइंड इमलाख को अजमेर से गिरप्तार किया है। इमलाख दसवीं पास है और बाबा ग्रुप ऑफ काॅलेज का चेयरमेन है।एसटीएफ की जांच में आर्युवेदिक डॉक्टरों के फर्जीवाड़ा में करीब 36 डॉक्टरों को चिन्हित किया गया है।

फर्जी डिग्री वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों के गिरोह का भंडाफोड़

उत्तराखण्ड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि विगत माह में एसटीएफ द्वारा उत्तराखण्ड में प्रैक्टिस कर रहे बीएएमएस की फर्जी डिग्री वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों के गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था, गिरोह का मास्टर माइंड इमलाख पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था, तथा उसकी गिरप्तारी पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। एसएसपी द्वारा यह भी बताया गया कि एसटीएफ की जांच में आर्युवेदिक डॉक्टरों के फर्जीवाड़ा में करीब 36 डॉक्टरों को चिन्हित किया गया था और जानकारी मिली कि आयुर्वेदिक चिकित्सकों की फर्जी डिग्री राजीव गांधी हेल्थ एण्ड साईंस यूर्निवसिटी कर्नाटका के नाम से बाबा ग्रुप ऑफ काॅलेज मुजफफरनगर के मालिक इमरान और इमलाख द्वारा तैयार की गयी थी। जिसको लेकर थाना नेहरूकालोनी देहरादून में मुकदमा एसटीएफ की ओर से दर्ज कराया गया था।

Recommended Video

    Joshimath के बाद अब Rudraprayag-Karnaprayag के घरों में दरारें, देखें डरावनी फोटो | वनइंडिया हिंदी

    मुजफ्फरनगर में बाबा ग्रुप ऑफ काॅलेज के नाम से मेडिकल डिग्री काॅलेज

    एसटीएफ ने दो फर्जी चिकित्सकों प्रीतम सिंह और मनीष अली, मुजफ्फरनगर से इमरान को काॅलेज से ही गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से कई राज्यों की यूनिवर्सिटी की फर्जी ब्लैंक डिग्रियां, फर्जी मुद्राएं और फर्जी पेपर बरामद हुए थे। पूछताछ में पता चला कि इमरान के साथ मिलकर इमलाख बरला थाना क्षेत्र मुजफ्फरनगर में बाबा ग्रुप ऑफ काॅलेज के नाम से मेडिकल डिग्री काॅलेज भी खोला हुआ है जो कि बीफार्मा,बीए, बीएससी, आदि के कोर्स संचालित करता है। यह भी जानकारी हुई कि इमलाख बाबा ग्रुप ऑफ कॉलेज, मुजफ्फरनगर का मालिक है। इसे यूपी का सबसे बड़ा शिक्षा माफिया कहा जाता है। प्राप्त जानकारी के आधार पर इमलाख को किशनगढ़ जिला अजमेर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+