VIDEO: बैकुंठ धाम बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद 5 फीट तक जमी बर्फ, आईएएस अधिकारियों की टीम ने लिया जायजा

बैकुंठ धाम बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद अब 5 फीट तक बर्फ जमी हुई है। इन परिस्थितियों में भी शासन की टीम ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने चारधाम यात्रा मार्ग और बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण किया। पांडेय ने कार्यदायी संस्थाओं को यात्रा से पहले सडक सुधारीकरण कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

snowfall in Baikunth Dham Badrinath snow accumulated up to 5 feet team of IAS officers took stock

तैयारियां जोरों पर चल रही
चार धाम यात्रा से पहले धामों में व्यवस्थाओं को चुस्त दुरस्त करने के लिए शासन की ओर से तैयारियां जोरों पर चल रही है। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बुधवार को बद्रीनाथ धाम पहुंच कर मास्टर प्लान के अंतर्गत संचालित पुर्ननिर्माण कार्यों और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

Recommended Video

    बैकुंठ धाम बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद 5 फीट तक जमी बर्फ, आईएएस अधिकारियों की टीम ने लिया जायजा

    रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की जानकारी
    सचिव ने कहा कि हर साल लाखों श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ चारधाम यात्रा पर आते है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना हमारी प्राथमिकता है। बद्रीनाथ धाम में पुर्ननिर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यो को शीघ्र शुरू कराया जाए। इस दौरान उन्होंने शेष नेत्र व बद्रीश झील, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कार्यों की पूरी जानकारी ली।

    धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की
    जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मास्टर प्लान कार्याें की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सचिव ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। चमोली से हेलंग तक एनएचआईडीसीएल द्वारा धीमी रफ्तार से किए जा रहे सुधारीकरण कार्यो पर सचिव ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सडक़ चौडीकरण, सुरक्षा दीवार निर्माण और सडक से मलवा निस्तारण कार्यो को हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    पागलनाला के स्थाई ट्रीटमेंट के लिए डीपीआर उपलब्ध करें
    उन्होंने कहा कि पागलनाला के पास सुचारू यातायात और स्थाई ट्रीटमेंट के लिए शीघ्र डीपीआर उपलब्ध करें। यात्रा मार्ग पर निर्माण कार्यो में पर्याप्त संख्या में लेवर और मशीन लगाते हुए सडक सुधारीकरण कार्यो को शीघ्र पूरा किया जाए। हेलंग से बद्रीनाथ तक बीआरओ द्वारा संचालित सडक चौडीकरण कार्यो की प्रगति पर सचिव ने संतोष व्यक्त करते हुई सडक सुधारीकरण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। गोविंदघाट में टू-लेन मोटर ब्रिज निर्माण के लिए भी सचिव ने अधिकारियों को शीघ्रता से सभी कार्रवाई पूर्ण करने को कहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+