हरिद्वार का सनसनीखेज मामला, पत्नी और सास की हत्या के बाद खुद की भी ले ली जान

उत्तराखंड के हरिद्वार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में पति ने पहले अपनी पत्नी और सास की हत्या की इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

लेकिन पुलिस का दावा है कि अब तक जिस तरह के ऐविडेंस मिले हैं, उससे साफ है कि व्यक्ति ने पहले पत्नी और सास को मारा इसके बाद अपनी जीवनलीला भी खत्म कर ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके से एविडेंस एकत्र किए। पुलिस इसे परिवार के आपसी झगड़े से ही घटना को जोड़कर देख रही है।

Sensational case of Haridwar after killing his wife and mother-in-law he also took his own life

पुलिस को सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि गली नंबर आठ टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक घर के अंदर गोलियां चली हैं और गेट अंदर से बंद है। पुलिस ने बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो कमरे में तीन शव खून से लथपथ पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, एसपी क्राइम पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र मेहरा भी मौके पर पहुंचे।

मृतकों की शिनाख्त राजीव अरोड़ा (60) और सुनीता (55)पत्नी राजीव अरोड़ा निवासीगण सिद्धार्थ एन्क्लेव महारानी बाग आश्रम दिल्ली मूल पता आर्यनगर ज्वालापुर पति ​पत्नी और शंकुतला (78) निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर के रूप में हुई। जो कि मृतक की सास है।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पूरी घटना हुई। तीनों दिल्ली में रहते थे। रविवार को ही हरिद्वार आए थे। राजीव अरोड़ा मूल रूप से हरिद्वार के आर्यनगर ज्वालापुर के रहने वाले हैं। राजीव दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार राजीव अरोड़ा के किराएदारों ने पुलिस को सूचना दी कि नीचे कमरे से गोली चलने की आवाज आई है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बंद था। इसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई।

कमरे में तीन लोगों की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया राजीव अरोड़ा ने पहले पत्नी और सास की हत्या की और फिर सुसाइड किया। हालांकि, अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+