मौत की सेल्फी: पति के साथ पहाड़ी पर सेल्फी ले रही महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत,पति को किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया।

महिला अचानक अनियं​त्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। एसडीआरएफ ने महिला का शव बरामद कर लिया।

Selfie of death woman taking selfie with husband on hill died after falling into deep ditche

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 27 जून 2024 को पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। महिला अपने पति के साथ पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी कि उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी।

महिला का पति भी बदहवास हालात में पहाड़ी से नीचे उतर गया लेकिन झाड़ियां अधिक व रास्ता न होने के कारण वह महिला को नही ढूंढ पाया साथ ही स्वयं भी रास्ता भटक गया। घटना के संबंध में आपदा कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जिस पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया गया कि महिला नजदीक ही किसी अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थी।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर महिला तक पहुंच बनाई। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

साथ ही महिला के पति को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मृतक महिला का नाम सोनल पायल, उम्र 37 वर्ष है। जो कि रुड़की, जलालपुर मुस्त हरिद्वार की रहने वाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+