Uttarakhand news: गौरीकुंड में भूस्खलन की चपेट में आए तीन मासूम, दो जिंदा दफन

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। इस बीच गौरीकुंड के गौरी गांव में एक भारी भूस्खलन होने से दो मासूम मलबे में दफन हो गए। जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है।

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। इस बीच गौरीकुंड के गौरी गांव में एक भारी भूस्खलन होने से दो मासूम मलबे में दफन हो गए। जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस रेस्क्यू अभियान चला रही है।

RUDRPRAYAG Gaurikund LANDSLIDE Three innocent people hit by landslide two buried alive

रूद्रप्रयाग के गौरीकुंड में आज सुबह फिर बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग पांच बजे गौरी गांव में भारी भूस्खलन होने से तीन बच्चे मलबे में दब गए। तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चे का उपचार चल रहा है।

Recommended Video

    Uttarakhand news: गौरीकुंड में भूस्खलन की चपेट में आए तीन मासूम, दो जिंदा दफन

    बताया जा रहा है कि गौरी गांव में नेपाली मूल के परिवार के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए। सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को मलबे से निकाला गया। बच्चों को गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक बच्चे का उपचार चल रहा है।

    उधर गौरीकुण्ड में लापता हुए लोगों की खोजबीन के लिए 6 दिन से सर्च अभियान चल रहा है। बीते 03 अगस्त को रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत डाट पुलिया के समीप हुए भूस्खलन के कारण 20 लोग लापता हैं। एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देश पर सीओ गुप्तकाशी के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला आपदा प्रबन्धन विभाग, जल पुलिस, फायर सर्विस के द्वारा निरन्तर ढूंढखोज की जा रही है।

    पुलिस के स्तर से गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत, मुनकटिया चाढ़ा, शटल पुल से छोटी पार्किंग इत्यादि स्थलों पर तलाश की जा रही है। इसके अतिरिक्त जिले के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत मन्दाकिनी नदी के किनारे एवं अलकनन्दा-मन्दाकिनी नदी संगम से आगे निरन्तर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान में स्वान दल एवं ड्रोन की सहायता भी ली जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+