Rudraprayag accident: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत, 6 लोग थे सवार

रुद्रप्रयाग में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एक कार खाई में गिर गई।

हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब छह बजे की है। ग्राम डूंगरी से परिवार कार में सवार होकर रुद्रप्रयाग के लिए निकला था।

Rudraprayag accident Car fell into 150 meter deep ditch two women of the same family died 6 people were on board

इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस बीच एसडीआरएफ को सूचना दी गई। तब तक मौके पर दो लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में कलपेश्वरी (58) और आरती (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जितपाल( 50), बुद्धि लाल (70), देवेश्वरी देवी (45), पूजा (27) पुत्री जितपाल घायल हो गए।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चोपड़ा से डूंगरी मार्ग पर जा रहा था वह अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई।

कार में 6 लोग सवार थे, 04 महिलाएं व 02 पुरुष। जिनमे 02 महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। घायलों को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्क से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। सभी लोग ग्राम डूंगरी जिला रूद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+