Roorkee Video: गैस कटर से एटीएम को काटा, लाखों का कैश लेकर बदमाश हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Roorkee Video news उत्तराखंड के रूड़की में बदमाशों ने एटीएम को लूटा लिया। जिसकी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एटीएम को लूटने के लिए बदमाश गैस कटर लेकर आए थे।

बताया जा रहा है एटीएम काटकर बदमाशों ने लाखों की नकदी चोरी कर ली। बदमाश स्काॅर्पियो पर सवार होकर आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर गाड़ी का नंबर लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश कंबल ओढ़कर एटीएम से बैग लाते हुए नजर आ रहे हैं। जिनमें से एक का कंबल नीचे गिरता है, जो कि बैग को गाड़ी में रखकर फिर वापस कंबल उठाता है। इसके बाद स्कॉपियो दौड़ाते हुए नजर आ रही है।
रूड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा में हाईवे किनारे लगे एसबीआई में बदमाशों ने एटीएम मशीन काट डाली। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। कैमरे में स्कॉर्पियो सवार तीन से चार बदमाश कंबल ओढ़े एटीएम के अंदर से बोरे में नकदी ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके बाद वह स्काॅर्पियो में बैठकर फरार होते दिखाई दिए। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम केबिन के अंदर गैस कटर से मशीन काटने के निशान मिले हैं। साथ ही अब तक एटीएम से 15 से 17 लाख की नकदी चोरी करने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि जिस एटीएम को बदमाशों ने लूटा वहां सुरक्षा के लिए बैंक की ओर से कोई गार्ड तैनात नहीं किया गया था। जिसका बदमाशों ने फायदा उठाया। इसके साथ ही ये एटीएम हाईवे पर स्थित है। जिससे आसानी से इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जिसका अब सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
रुड़की में एटीएम लूट की घटना सीसीटीवी में कैद वारदात pic.twitter.com/Glp2yMm0fs
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) December 17, 2023












Click it and Unblock the Notifications