Roorkee news: दर्दनाक हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरी, 6 मजदूरों की मौत, दो घायल

Roorkee news: उत्तराखंड के रूड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। ईंट भट्टे की ​दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। यहां लहबोली स्थित सान्वी ब्रिक बिल्ड की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया।

 Roorkee news: Tragic accident, wall of brick kiln collapsed, so far 5 bodies have been taken out.

हादसे में अब तक 6 लोगों के दबकर मरने की सूचना है। जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। प्राप्त सूचना के अनुसार अब तक मौके से 6 शवों को निकाला जा सका है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई है। रेस्क्यू अभियान तेज किया गया है। घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह के समय हुई जब ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए कुछ मजदूर दीवार बना रहे थे। इस बीच ये हादसा हो गया और मजदूर दब गए। पांच शव अब तक निकाले जा चुके हैं, जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य जारी है। मौके पर जेसीबी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मौके पर काम करने वाले मजदूर मंगलौर और मुजफ्फरनगर के बताए जा रहे हैं।

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने वन इंडिया से बातचीत में बताया कि यह क्षेत्र उनका गांव है। घटना की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हुई और दो घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+