गर्मी बढ़ते ही ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग का क्रेज, यहां होता है फन, एडवेंचर और स्पोर्ट्स का कॉकटेल

गर्मी बढ़ते ही ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है। हालात ये है कि 15 दिनों में ही 45 हजार से अधिक पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं।

Rishikesh river rafting craze summer heats up cocktail of fun, adventure and sports tourist

गर्मी बढ़ते ही पर्यटक उत्तराखंड का रूख कर रहे हैं। जिसमें ऋषिकेश की रिवर राफ्टिंग पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है। हालात ये है कि 15 दिनों में ही 45 हजार से अधिक पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं। जबकि मार्च में 51 हजार से अधिक पर्यटकों ने राफ्टिंग की थी।

राफ्टिंग सबसे बेहतर विकल्प
गर्मी का असर नजर आते ही पर्यटक पहाड़ों की तरफ आने लगे हैं। दिल्ली से देहरादून और ऋषिकेश 250 किमी के हेरफेर में है। पर्यटकों के लिए ऐसे में राफ्टिंग सबसे बेहतर विकल्प रहता है। वीकेंड पर ऋषिकेश में पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा नजर आती है। अप्रैल से लेकर जून तक राफ्टिंग करने वालों की संख्या बढ़ती जाती है। ये सीजन राफ्टिंग के लिए सबसे बेस्ट है।

मजेदार एक्टिविटी
उत्तराखंड का ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जो कि युवाओं के लिए फन, एडवेंचर है। हर साल लाखों लोग रिवर राफ्टिंग का शानदार अनुभव लेने यहां पहुंचते हैं। जिसमें भारतीय ही नहीं विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं। रिवर राफ्टिंग एक तरह का स्पोर्ट है, जो न केवल युवाओं को फिट बनाता है, बल्कि यह एक तरह की मजेदार एक्टिविटी है, जिसमें लोग अपने परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं।

यहां है राफ्टिंग प्वाइंट
ऋषिकेश में राफ्टिंग ब्रह्मपुरी क्लब हाउस से ऋषिकेश राफ्टिंग जो कि 9 किमी की राफ्टिंग 1 से 2 घंटे की होती है। इसके अलावा कोडियाला से ऋषिकेश राफ्टिंग 35 किमी की जिसे लगभग 1 से 4 घंटे तक होती है। देवप्रयाग से ऋषिकेश राफ्टिंग 75 किमी जिसमें नाइट स्टे कराया जाता है। इसके साथ ही मेरिन ड्राइव से ऋषिकेश राफ्टिंग 27 किमी की 2 घंटे की होती है। साथ ही शिवपुरी से ऋषिकेश राफ्टिंग 18 किमी दूरी का होता है।

Recommended Video

    Delhi-NCR Weather Update: IMD का Forecast- 18 और 19 April को Heavy Rain के आसार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+