नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू में फंसे तीन लोगों और बकरियों को रात के अंधेरे में SDRF ने ऐसे किया रेस्क्यू
उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का क्रम जारी है। इस बीच बारिश से जगह जगह नदी नाले उफान पर है। इस बीच देहरादून के श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लक्कड़घाट में बकरी चराने के लिए गए तीन व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गये।
रात में ही एसडीआरएफ ने रेस्क्यू चलाकर तीनों को बचाया। बताया गया कि तीनों श्यामपुर के रहने वाले हैं। जो कि 55 बकरियों को चराने लेकर गए थे। इस बीच नदी का जलस्तर बढ़ा और टापू में फंस गए। एसडीआरएफ ने तीनों लोगों के अलावा बकरियों को भी देर रात अंधेरे में रेस्क्यू किया।

बकरियों के साथ जंगल में गए तीन लोग अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गए। एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत लक्कड़ घाट के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन लोग फंसे हैं। जो कि बकरी चराने गए थे और तीन व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गये हैं। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए तीनों व्यक्तियों राधेश्याम पुत्र इंदर सिंह (65), नाथी राम पाल पुत्र भरतु सिंह (65) और नरेश पाल पुत्र इंदर सिंह सभी लक्कड़घाट, श्यामपुर के निवासी को रेस्क्यू किया। साथ ही टीम ने फंसे लोगों की 55 बकरियों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
एसडीआरएफ ने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व नदी के तेज बहाव से तीनों व्यक्तियों व उनकी 55 बकरियों को सकुशल निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications