उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, अगले महीने मिलेगा बिजली का सस्ता बिल, जानिए कितना
Electricity bill news: उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। अगले महीने यानि जुलाई में बिजली का सस्ता बिल मिलेगा। जुलाई में बिजली उपभोग के सापेक्ष जारी होने वाले बिलों में फ्यूल एंड पावर पर्चेज कास्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) मद के तहत 24 से 100 पैसे तक छूट दी जा रही है।
यह छूट घरेलू, अघरेलू, औद्योगिक, कृषि सभी उपभोक्ताओं को मिलेगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों के अनुसार, यदि किसी माह में विद्युत क्रय लागत अनुमोदित दर से कम होती है, तो उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में एफपीपीसीए मद से छूट दी जाती है।

यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) के तहत 81 पैसे प्रति यूनिट तक छूट दी है। इसका कारण यूपीसीएल बाजार से हर माह जो बिजली खरीदता है उसी हिसाब से उपभोक्ताओं से वसूली की जाती है।
नियामक आयोग की ओर से तय दरों से अधिक पर बिजली खरीदने पर उतनी ही रकम की वसूली की जाती है जबकि इससे कम दरों पर एफपीपीसीए के तहत बिजली खरीदने पर उतनी रकम की छूट दी जाती है। यूपीसीएल से मिली जानकारी के अनुसार इस बार उपभोक्ताओं को 112 करोड़ रुपये लौटाए जाएंगे। यानी हर बिल में 81 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलेगी। इससे पहले मई माह में भी यूपीसीएल ने 89 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट दी थी।
जुलाई 2025 में उपभोक्ता दी जा रही छूट-
- उपभोक्ता श्रेणी, प्रति यूनिट छूट
- घरेलू, 24 से 65 पैसे
- अघरेलू, 94 पैसे
- गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी, 88 पैसे
- प्राइवेट ट्यूबवेल, 29 पैसे
- कृषि गतिविधियां, 40 से 46 पैसे
- एलटी इंडस्ट्री, 87 पैसे
- एचटी इंडस्ट्री, 86 पैसे
- मिक्स लोड, 81 पैसे
- रेलवे स्टेशन, 81 पैसे
- ईवी चार्जिंग स्टेशन, 81 पैसे
- निर्माण कार्यों की अस्थायी आपूर्ति, 100 पैसे












Click it and Unblock the Notifications