अयोध्यापुरी में उत्तराखंड सरकार को आवंटित की गई भूमि की हुई रजिस्ट्री, सीएम धामी ने रामभक्तों को दी बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी रामभक्तों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्यापुरी में उत्तराखंड सरकार को आवंटित की गई भूमि की आज रजिस्ट्री हो गई है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला प्रदेश बन गया है। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से जल्द ही श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत उत्तराखंड भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जय श्री राम!

यह भी पढ़ें- तेलंगाना में CM पुष्कर सिंह धामी ने किया चुनाव प्रचार, कहा- उत्तरखंड से निकली UCC की गंगा पूरे देश में बहेगी












Click it and Unblock the Notifications