उत्तराखंड: 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, आओ चलो फिर से मोदी को चुनते हैं', बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के बीच कहा कि सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, आओ चलो फिर से मोदी को चुनते हैं।
उन्होंने कहा कि कल नई दिल्ली में पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा एवं पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करूंगा।

सीएम धामी ने कहा कि दिल्ली की देवतुल्य जनता परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार में लिप्त विपक्ष को एक बार फिर नकारते हुए नए और सशक्त भारत के निर्माण हेतु मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
सीएम धामी ने कहा कि आज देश की जनता इंडी गठबंधन की हकीकत जान चुकी है, इस बेमेल गठबंधन में शामिल कुछ पार्टियों के शीर्ष पदाधिकारी जेल में बंद हैं तो कुछ पार्टियों के लोग जमानत पर बाहर है। इस चुनाव में जनता भ्रष्टाचार में लिप्त इन लोगों को सबक सिखाते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत प्रदान कर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले एक दशक में हुए ऐतिहासिक कार्यों के फलस्वरूप आज विपक्षी नेताओं को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। आज कांग्रेस सहित इंडी गठबंधन के अन्य नेता चुनाव से ही भाग रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत पर जताया गहरा दुख












Click it and Unblock the Notifications