Radha Raturi जानिए कौंन है राधा रतूड़ी, जो होंगी उत्तराखंड की पहली महिला और 18वीं मुख्य सचिव

1988 बैच की आईएएस अधिकारी और अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला और 18 वीं मुख्य सचिव होंगी। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु का कार्यकाल बुधवार 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब उनकी जगह राधा रतूड़ी लेंगी।

Radha Raturi ias Know who will be first woman 18th Chief Secretary of Uttarakhand profile

इससे पहले 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधु को सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो 31 जनवरी को पूरा हो रहा है। संधु के बाद रतूड़ी ही सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। सुखवीर सिंह संधू 1988 बैच के आईएएस हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड कैडर के अफसर हैं। संधू उत्तराखंड सरकार में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। उत्तराखंड आईएएस काडर में राधा रतूड़ी सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं।

मध्यप्रदेश काडर की रही राधा के काडर परिवर्तन के चलते अपने 88 बैच में सबसे नीचे पायदान पर आ गई थी। जिस वजह से वे मुख्य सचिव पद की कुर्सी तक नहीं पहुंच पाई हैं। राधा रतूड़ी का कार्यकाल मार्च 2024 तक है। राधा रतूड़ी अपनी सादगी के लिए सभी नौकरशाही के बीच काफी अलग और प्रसिद्ध मानी जाती हैं। 88 बैच की रतूड़ी के पति अनिल रतूड़ी भी पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे। जो कि उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं।

अब तक रहे उत्तराखंड के मुख्य सचिव

1.अजय विक्रम सिंह
2. मधुकर गुप्ता
3. डॉ.आरएस टोलिया
4. एम. रामचंद्रन
5. एसके दास
6. इंदु कुमार पांडे
7. नृप सिंह नपलच्याल
8. सुभाष कुमार
9. आलोक कुमार जैन
10. सुभाष कुमार
11. एन रविशंकर
12. राकेश शर्मा
13. शत्रुघ्न सिंह
14. एस. रामास्वामी
15. उत्पल कुमार सिंह
16. ओम प्रकाश
17.डॉ एसएस संधु

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+