उत्तराखंड: पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की नामांकन रैली में उपस्थित रहेंगे CM पुष्कर धामी
लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब कुल पांच चरण के मतदान होंगे। इस चुनाव में बीजेपी बहुत तेजी से प्रचार प्रसार कर रही है।
उत्तराखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अब अन्य राज्यों में बीजेपी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली है तैयार, फिर चुनने को मोदी सरकार।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल नई दिल्ली में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा जी की नामांकन रैली में उपस्थित रहूंगा। दिल्ली की देवतुल्य जनता देश के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कल अयोध्या में रोड शो करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, लल्लू सिंह के लिए मांगेंगे वोट












Click it and Unblock the Notifications