उत्तराखंड: कल अयोध्या में रोड शो करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, लल्लू सिंह के लिए मांगेंगे वोट
लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब कुल पांच चरण के मतदान होंगे। इस चुनाव में बीजेपी बहुत तेजी से प्रचार प्रसार कर रही है।
उत्तराखंड में चुनाव संपन्न होने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी अब अन्य राज्यों में बीजेपी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रचार कर रहे हैं।

इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कल प्रभु श्रीराम की पावन धरा अयोध्या से लोकसभा प्रत्याशी लल्लू सिंह के नामांकन, रोड शो एवं उनके समर्थन में आयोजित जनसभा में उपस्थित रहूंगा। अयोध्या की रामभक्त जनता सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को तैयार है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का विपक्ष प्रहार, कहा- सैम पित्रोदा के मुताबिक चलती है कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications