उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मेजर प्रणय नेगी की शहादत पर जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेजर प्रणय नेगी की शहादत पर दुख प्रकट किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मां भारती की रक्षा करते हुए डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला निवासी मेजर प्रणय नेगी जी के शहीद होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
देश की आन, बान और शान की रक्षा हेतु दिया गया आपका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की नामांकन रैली में उपस्थित रहेंगे CM पुष्कर धामी












Click it and Unblock the Notifications