उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान जयंती की दी बधाई
आज देशभर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। लोगों ने भगवान हनुमान जी की पूजा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि अतुलनीय बल के स्वामी, संपूर्ण गुणों के निधान, प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त पवन पुत्र श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सभी का जीवन सुख, शान्ति एवं भक्ति से परिपूर्ण हो प्रभु हनुमान जी से ऐसी प्रार्थना है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगला प्रधानमंत्री मिलेगा। धामी सरकार ने दावा किया है कि हम सभी पांचों सीट पर चुनाव जीत रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपीएससी में 22वीं रैंक लाने वाले अंशुल भट्ट से की मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications