सीएम धामी ने पर्यटकों को उत्तराखंड पधारने के लिए की अपील, बोले- मैं आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं
प्रकृति की गोद में बसे उत्तराखंड की खूबसूरती को दीदार करने लाखों पर्यटकों आते हैं। यहां के वातारवण और फिजा का आनंद लेते हैं।
देहरादून, 12 जून : प्रकृति की गोद में बसे उत्तराखंड की खूबसूरती को दीदार करने लाखों पर्यटकों आते हैं। यहां के वातारवण और फिजा का आनंद लेते हैं। साथ ही देवभूमि में चारों धाम के दर्शन करने श्रद्धालु आते हैं। केदार नाथ बद्रीनाथ सहित चारों धामों की यात्रा के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटकों को देवनगरी पधारने के लिए निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों से ऋषि मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड न केवल तीर्थाटन के लिए बल्कि अपनी नैसर्गिक सुंदरता एवं मनमोहक पर्यटन स्थलों से विश्व के कोने-कोने से आ रहे पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। मैं आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।
इससे पहले भी फूलों की घाटी खुलने पर सीएम धामी ने पर्यटकों का स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार आप सभी पर्यटकों का स्वागत करती है। आप सभी पर्यटक यहां आकर घाटी में लगे फूलों का दीदार करें। फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियों को समेटे फूलों की घाटी बुधवार से पर्यटकों का स्वागत कर रही है। पर्यटक यहां रंग बिरंगे फूलों का दीदार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications