राष्ट्रीय खेलो का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को धामी सरकार देगी 1 लाख रुपए, खेल महाकुंभ में रहेगा ये खास
उत्तराखंड की धामी सरकार इस बार राष्ट्रीय खेलो का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने जा रही है। इसके लिए 1 लाख रूपये की धनराशि दी जाएगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 31अक्टूबर से उत्तराखंड में खेल महाकुंभ-2023 का आयोजन किया जाएगा।खेल महाकुंभ के संबंध में जानकारी देते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है, लेकिन इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा। जो कि जनवरी अंत माह तक चलेंगे।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जायेगा। जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर और राज्य स्तर पर किया जायेगा। न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर के कुंवरपुर में आयोजित होंगे।
खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में पुरुस्कार राशि पिछले साल की तुलना ने बढ़ाई गई है। कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पहले आने वाले को राशि 300 दूसरे पर 200 और तीसरे पर 150 रुपए है। विकासखंड पर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 रुपए की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।
जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 रुपए की पुरुस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 रुपए की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।
खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ 662 न्याय पंचायतों, 95 विकासखंडों ,13 जनपदों और राज्य स्तर पर 18 ग्रुपो में होंगे में होंगे जिनमे आयुवर्ग 14 से 17 बालक/बालिका की है जिसमे एथेलेटिक्स और कबड्डी शामिल है। विकासखंड,जनपद और राज्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ में आयु वर्ग 14,17 और 19 है।
खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पहली बार दिव्यांगजन की ओपन महिला-पुरुष के मध्य भी खेल आयोजित किये जा रहे हैं जिनमे की एथेलेटिक्स और बैडमिंटन शामिल है।साथ ही बताया कि खेल महाकुंभ में एथेलेटिक्स, कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, फुटबाल,जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कराटे, बॉक्सिंग, मलखम्ब, हैंडबॉल, ताइक्वांडो सहित कई अन्य खेल भी आयोजित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications