उत्तराखंड में 12 IPS अधिकारियों की पदोन्नति, डीजीपी समेत आईपीएस अधिकारियों को जानिए क्या मिला

IPS officers news: उत्तराखंड में 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए गृह विभाग में डीपीसी हुई। इसमें डीजीपी दीपम सेठ को पुलिस फोर्स के मुखिया (एचओपीएफ) के तौर पर पदोन्नत किया गया। 1995 बैच के दीपम सेठ एडीजी रैंक को नवंबर में प्रदेश का स्थाई डीजीपी बनाया गया था।

आईपीएस दीपम सेठ को पदोन्नति देते हुए उन्हें उत्तराखंड का स्थाई डीजीपी नियुक्त किया है। अशोक कुमार की सेवानिवृत्ति के बाद उत्तराखंड में अभिनव कुमार को कार्यवाहक डीजीपी बना दिया गया था। उसके बाद गृह विभाग ने दीपम सेठ को डेपुटेशन से वापस बुला दिया था।

Promotion of 12 IPS officers in Uttarakhand know what IPS officers including DGP got

डेपुटेशन से लौटते ही दीपम सेठ को राज्य का डीजीपी बना दिया गया था। तब दीपम सेठ अपर पुलिस महानिदेशक रैंक पर थे। अब शासन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में डीजी रैंक में एक अतिरिक्त पद सृजित करने की मंजूरी दे दी गई। डीपीसी में 1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ की डीजीपी रैंक एपेक्स स्केल 17 में पदोन्नत करने पर मुहर लग गई है। अब उन्हें डीजी रैंक में पदोन्नत करने के साथ ही डीजीपी के स्थायी पद पर प्रमोशन की हरी झंडी दे दी गई है।

अब उन्हें सर्वोच्च वेतनमान के साथ डीजी रैंक के साथ पुलिस का मुखिया बनाया गया है। इसके अलावा 1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत किया गया।

इसके साथ ही जन्मेजय खंडूड़ी, सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस, डॉ. सदानंद दाते, सुनील मीणा, योगेंद्र सिंह रावत को डीआईजी से आईजी बनाया गया है। प्रह्रलाद मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी, यशवंत सिंह चौहान को चयनित वेतनमान मिला है। जबकि धीरेंद्र गुज्याल और मुकेश कुमार एसपी से डीआईजी बन गए हैं।

एक नजर किसको क्या मिला-

  • डीजीपी दीपम सेठ को पुलिस फोर्स के मुखिया (एचओपीएफ) के तौर पर पदोन्नत
  • 1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत

डीआईजी से आईजी

  • जन्मेजय खंडूड़ी, सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस, डॉ. सदानंद दाते, सुनील मीणा, योगेंद्र सिंह रावत

चयनित वेतनमान

  • प्रह्रलाद मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी, यशवंत सिंह चौहान

एसपी से डीआईजी

  • धीरेंद्र गुज्याल और मुकेश कुमार
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+