PM Modi को भाए उत्तराखंड के काफल', सीएम धामी ने दिल्ली में किए थे भेंट, पत्र लिखकर पीएम ने कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के प्रसिद्ध फल काफल काफी पसंद आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफल भेंट किए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के प्रसिद्ध फल काफल काफी पसंद आए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काफल भेंट किए थे। जिसके जबाव में पीएम ने पत्र के माध्यम से सीएम धामी का आभार व्यक्त किया है। सीएम धामी को भेजे पत्र में मोदी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखण्ड से भेजे गए रसीले और दिव्य मौसमी फल काफल प्राप्त हुए। हमारी प्रकृति ने हमें एक से बढ़कर एक उपहार दिए हैं और उत्तराखण्ड तो इस मामले में बहुत धनी है, जहां औषधीय गुणों से युक्त कंद मूल और फल फूल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। काफल ऐसा ही एक फल है जिसके औषधीय गुणों का उल्लेख प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों में भी मिलता है।

Prime Minister Narendra Modi liked the fruits kafal of Uttarakhand CM pushkar Dhami offering letter

पीएम मोदी ने कहा है कि काफल उत्तराखण्ड की संस्कृति में भी रचा बसा है। इसका उल्लेख विभिन्न रूपों में यहां के लोकगीतों में भी पाया जाता है। उत्तराखण्ड जाएं और वहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के पहाड़ी फलों का स्वाद ना लें, तो यात्रा अधूरी लगती है। गर्मियों के मौसम में पक कर तैयार होने वाले काफल राज्य में आने वाले पर्यटकों में भी खासे लोकप्रिय हैं। अपनी बढ़ी हुई मांग के कारण मध्य हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाला यह फल स्थानीय लोगों को आर्थिक मजबूती भी प्रदान कर रहा है।

पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि काफल के लिए उपयुक्त बाजार सुनिश्चित कर गुणों से भरपूर इस फल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल से उत्तराखंड के लोगों के कल्याण और राज्य की समृद्धि की कामना करता हूँ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम पत्र के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के इन स्नेहपूर्ण शब्दों से हमारा तथा समस्त राज्यवासियों का उत्साहवर्धन हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+