उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी, मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने ली बैठक

Uttarakhand: उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में आवास से संबंधित इन्वेस्टर्स के साथ मीटिंग ली।

uttarkhand news

मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि आने वाली 08 और 09 दिसम्बर 2023 कोे देहरादून में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया जा रहा है,जिसका उद्घाटन पीएम नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इन्वेस्टर्स समिट सफल रहे जिसके माध्यम से प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश हो सके।

मंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के शुभारम्भ से समापन तक सभी इन्वेस्टर्स को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित इन्वेस्टर्स से वार्ता कर उन्हें आ रही परेशानियों के निदान हेतु अफसरों को निर्देशित किया।

मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में ज्यादा से अधिक इन्वेस्टर्स का भाग लेना एवं इन्वेस्ट करना उत्तराखण्ड के विकास की दिशा में बढ़ता हुए एक खास कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी इन्वेस्टर्स को निवेश करने हेतु अनुकुल वातावरण प्रदान करने की दिशा में काम करेगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, आनन्द बर्द्धन, सचिव, आवास, सुरेन्द्र एन, पाण्डे, संयुक्त मुख्य प्रशासक, आवास, प्रकाश चन्द्र दुम्का, सचिव, एमडीडीए, मोहन सिंह बर्निया तथा अन्य विभागीय अधिकारी और विभिन्न कम्पनी के इन्वेस्टर्स उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां, CM पुष्कर सिंह धामी ने ली बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+