लखीमपुर खीरी बवाल: हरीश रावत समेत कांग्रेसी यूपी बॉर्डर पर ​गिरफ्तार, कांग्रेस का ऐलान जारी रहेगी लड़ाई

लखीमपुर खीरी की ​घटना को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक किया कूच, हरीश रावत समेत कई नेता अरेस्‍ट

देहरादून, 7 अक्टूबर। लखीमपुर खीरी की ​घटना को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने भी उत्तरप्रदेश बॉर्डर तक कूच किया। इस दौरान उत्तरप्रदेश उत्तराखंड के बहेड़ी बॉर्डर पर कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया गया। इस मौके पर हरीश रावत और गणेश गोदियाल ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार को अहंकारी सरकार बताया साथ ​ही केन्द्र से उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। गणेश गोदियाल ने गिरफ्तार होने के बाद हरीश रावत, प्रियंका, राहुल, सोनिया के नेतृत्व में किसानों की लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है।

ट्रैक्टर पर सवार होकर किया कूच

ट्रैक्टर पर सवार होकर किया कूच

लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद गुरुवार को कई राज्यों में से कांग्रेसियों ने सीतापुर कूच किया। उत्तराखंड में कांग्रेस ने ऊधमसिंह नगर जिले से सीतापुर के लिए कूच किया। ट्रैक्टर पर सवार होकर हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित अन्य कांग्रेसी नेता लखीमपुर के लिए रवाना हुए। कूच से पहले हरीश रावत ने संबोधित करते हुए ​कहा कि
लखीमपुर में किसानों को कुचलकर उनकी निर्मम हत्या करने की घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र और उनके बेटे आशीष मिश्र की गिरफ्तारी की मांग की। हरीश रावत ने कहा कि इस कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उनके पुत्र की संलिप्तता सामने आने पर कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी मार्च का निर्णय लिया है। कांग्रेस तीनों काले कानूनों को निरस्त कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखेगी। हरीश रावत ने कहा कि
यूपी और उत्तराखंड में सरकार की निरंकुशता के कारण लोकतंत्र खतरे में है। कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए रासुका और एस्मा का सहारा लिया जा रहा है।

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri Violence: Saharanpur Border पर हिरासत में Navjot Singh Sidhu | वनइंडिया हिंदी
    किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला तेज

    किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का हमला तेज

    कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बाजपुर से गदरपुर-रुद्रपुर-किच्छा-बरेली-लखीमपुर खीरी होते हुए सीतापुर के लिए कूच करने का ऐलान किया था। जिसमें कृषि कानूनों को निरस्त करने, लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की निर्मम हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की गई। कांग्रेस चुनावी साल में किसानों के आंदोलन को लेकर पहले से ही भाजपा सरकार पर हमलावर है। ऐसे में लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस अपने तराई क्षेत्र को मजबूत करने में जुटी है। जहां किसानों का समर्थन पहले ही कांग्रेस को मिल रहा है। जिसका लाभ ​कांग्रेस को चुनाव में मिल सकता है।

    भाजपा का आरोप राजनीति से प्रेरित है कूच

    भाजपा का आरोप राजनीति से प्रेरित है कूच

    कांग्रेस के कूच को भाजपा ने राजनीति से प्रेरित बताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा है कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र बचाने सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा है कि देश को आपातकाल में झोंकने वाली कांग्रेस आज लखीमपुर घटना को लोकतंत्र की हत्या बता कर राजनैतिक रोटियां सेंकने में लगी है। प्रेस को दिये गये अपने बयान में राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत गर्त में गई कांग्रेस को फिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन हरीश रावत ही कांग्रेस की अंतकर्लह का सबसे बड़ा कारण है। पंजाब में हरीश रावत की वजह से टूट हुई। उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े दिग्गज हरीश रावत के कारण कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। राजेश ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा है कि वह अपने गिरेबां में झांके लोकतंत्र की हत्या भाजपा नहीं कांग्रेस करती आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+