दिल्ली से लेकर देहरादून तक सामने आई तीन सियासी तस्वीरें, बड़ा सवाल क्या चल रहा? जानिए सियासी मायने

उत्तराखंड में सियासी तस्वीरें कई बार कुछ बड़ा होने के संकेत दे जाती है। जिस तरह का प्रदेश की सियासी सफर का इतिहास है, उसमें कब क्या किस समय हो जाए। कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

ऐसा ही कुछ इस समय प्रदेश की सियासत में चल रहा है। सोशल मीडिया में लगातार इस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसको लेकर अंदरखाने नई चर्चा शुरू हो गई है। तीनों तस्वीरों के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं।

political pictures surfaced Delhi to Dehradun big question what going on Know the political meaning

पूर्व सीएम तीरथ सिंह की पीएम मोदी से मुलाकात
पहली तस्वीर है पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तीरथ सिंह रावत त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम पद से हटने के बाद सीएम बनाए गए। लेकिन कुछ महिनों में ही उनकी छुट्टी कर दी गई। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया गया। तीरथ सिंह रावत तब गढ़वाल के सांसद थे।

पहले ही संकेत दे चुके हैं तीरथ
इस बार लोकसभा चुनाव में उन्हें सांसद का टिकट भी नहीं मिला। इस तरह माना गया कि तीरथ सिंह रावत हाशिये पर पहुंच गए हैं। गढ़वाल से अनिल बलूनी को टिकट मिला। तीरथ सिंह रावत बीते दिनों भाजपा कार्यसमिति की बैठक में खुलकर बोले और बद्रीनाथ की हार के बाद सरकार और संगठन को काफी कुछ कहकर चेता गया। अब तीरथ सिंह रावत पीएम मोदी से मिले हैं। जिसके सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं।

अमित शाह से तीन सांसद, एक केंद्रीय मंत्री की मुलाकात
इस बीच दूसरी तस्वीर सामने आई, गृह मंत्री अमित शाह के साथ तीन सांसद अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र रावत और अजय भट्ट ने मुलाकात की। तीनों सांसदों की एकजुटता दिल्ली से लेकर देहरादून तक चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फोटो में केंद्रीय मंत्री प्रह्रलाद जोशी भी शामिल थे, जो कि उत्तराखंड की सियासत में बीते कुछ समय में भाजपा के पर्यवेक्षक के रुप में बनकर आते रहे हैं, यानि उत्तराखंड की सियासत को काफी बारीकी से समझते हैं।

सीएम धामी से पूर्व सीएम हरीश रावत की मुलाकात
तीसरी तस्वीर देहरादून की जब सीएम पुष्कर सिंह धामी से कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुलाकात की। हालांकि ये मुलाकात हरीश रावत की व्यक्तिगत और प्रदेश के कुछ मुद्दों को लेकर मानी जा रही है। लेकिन इस तस्वीर के सामने आने के बाद भाजपा के अंदरखाने भी नई बहस शुरू हो गई।

सियासत में क्या चल

इन तीनों तस्वीरों से नई बहस शुरू हो गई है कि आखिर प्रदेश की सियासत में क्या नया पक रहा है। जिस तरह का उत्तराखंड छोटा लेकिन बड़े सियासी उलटफेर के लिए जाना जाता है, ऐसे में हर कोई इन तस्वीरों के अपने अपने तरीके से सियासी मायने तलाश रहे हैं कि आखिर प्रदेश की सियासत में क्या चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+