PM Narendra modi visit सीएम धामी पहुंचे बद्रीनाथ, पूजा अर्चना करने के बाद तैयारियों का लिया जायजा
पीएम मोदी के बद्रीनाथ दौरे से पहले सीएम धामी पहुंचे बद्रीनाथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ और बद्रीनाथ का 21 एवं 22 अक्टूबर का कार्यक्रम तय होने के बाद राज्य सरकार और प्रशासन पीएम के दौरे को लेकर अलर्ट हो गया है। पीएम मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इसके बाद सीएम ने पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख.समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ धाम में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री धामी ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति और कार्य व्यवहार आया है। जनहित में त्वरित निर्णय लिए जा रहे हैं। हमने उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री अपनी आगामी केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा के दौरान केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब के लिए रोपवे और माणा गांव के लिए जाने वाली टू लेन सड़कों सहित महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी 21 अक्टूबर 11:30 बजे बद्रीनाथ मन्दिर में करेगे पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। पीएम मोदी 21 अक्टूबर केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम पहुंचेंगे। 21 अक्टूबर को केदारनाथ में दर्शन और पूजन के बाद पीएम रोप वे का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम शंकारा चार्य समाधि दर्शन करेंगे। साथ ही मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और मजदूरों से बात करेंगे। इसके बाद पीएम सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियो से मुलाकात करेंगे। इसी दिन पीएम हेलीपेड से बद्रीनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। बाद में पीएम बद्रीनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना करेंगे। बाद में साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पीएम माणा गांव में लोगों को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास और अन्य निर्माण कार्यो को देखेगे और निरीक्षण करेंगे। इस दिन पीएम बद्रीनाथ धाम में ही रहेंगे। अगले दिन 22 अक्टूबर को सुबह पीएम वापस रवाना होंगे।
पीएम मोदी 21 अक्टूबर बद्रीनाथ धाम कार्यक्रम
- 11 बजकर 25 मिनट पहुचेगे हेलीपेड
- 11:30 बजे बद्रीनाथ मन्दिर में करेगे पूजा अर्चना
- 12: 05 बजे साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का करेगे निरीक्षण।
- 12:30 बजे माणा गांव में लोगो को मोदी करेगे सम्बोधित।
- 2 बजे रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेगे pm अन्य निर्माण कार्यो को देखेगे और निरीक्षण करेंगे।
- 5 बजे से 5:40 तक बद्रीनाथ में होने वाले निर्माण और होटल की थीम का persentaion
- रात्रि विश्राम बद्रीनाथ
22 अक्टूबर
- सुबह 7:15 पर होटल से कार द्वारा हेलीपैड
- 7: 25 पर हेली से देहरादून के लिए होंगे रवाना।












Click it and Unblock the Notifications