'वे अपनी पत्नी के मंगलसूत्र का भी मान नहीं रख पाये'... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कही ये बात

पीएम मोदी के मंगलसूत्र को लेकर चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर किए हमले को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। उत्तराखंड में भले ही लोकसभा का चुनाव सम्पन्न हो गया है। लेकिन पीएम के आरोपों पर राजनीति गरमा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इसे महिलाओं और हिंदूओं का अपमान बताया है।

pm narendra modi Congress State President Karan Mahara on Mangalsutra not even respect his wife

करन माहरा ने कहा कि आम तौर पर सुहागन महिलाएं मंगलसूत्र को अपने सुहाग की निशानी के तौर पर धारण करती हैं और यह पवित्र परम्परा हिन्दू धर्म में पूरे भारत वर्ष ही नहीं पूरे विश्व में वैदिक काल से चली आ रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के जिस नेता ने महिलाओं के सुहाग की इस पवित्र निशानी पर इस प्रकार का तुच्छ और घृणित बयान दिया है वे अपनी पत्नी के मंगलसूत्र का भी मान नहीं रख पाये। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उसी राह पर चलते हुए अपनी मर्यादा को त्यागते हुए भाजपा के इस नेता की संगत में आकर लालू प्रसाद यादव के बच्चों के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं।

करन माहरा ने कहा कि मंगलसूत्र बिकने की बात करने वाले भूल रहे हैं कि महिलाओं के मंगलसूत्र नोटबंदी में अपनी बेटियों की विदाई के लिए बिके थे, कोरोना महामारी में अपनों के उपचार के लिए बिके थे और जिसके राज में मंगलसूत्र बिके थे वे आज सत्ता की खातिर दूसरों पर झूठा और शर्मनाक इल्जाम लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी 70 वर्ष देश की सत्ता में रही है लेकिन किसी महिला के सुहाग की निशानी छिनने की नौबत नहीं आई लेकिन आज सत्ता की खातिर भाजपा नेता महिलाओं के मंगलसूत्र को चुनावों में घसीटने से भी नहीं चूक रहे हैं इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है।

करन माहरा ने कहा कि जहां एक तरफ महिलाओं के मंगलसूत्र को भाजपा नेता चुनावी हथियार बना रहे हैं वहीं दूसरी ओर भगवान केदारनाथ के मंदिर से 230 किलो सोने की चोरी होने पर उसकी जांच भी नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर इन्दिरा गांधी जी ने देश के लिए अपना सोना दान कर दिया था वहीं जनता पार्टी सरकार के प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई ने भारत का सोना गिरवी रख दिया था।

कहा कि भाजपा के शासन में आज सोने के भाव 80-82 हजार प्रति 10 ग्राम होकर आज तक के इतिहास के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गये हैं तथा आम आदमी की पहुंच से सोना बाहर हो गया है जबकि कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में सोना आम आदमी की पहुंच से कभी बाहर नहीं गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+