Dehradun में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आएंगे पीएम मोदी, सरकार व संगठन ने शुरू की ये तैयारियां

आगामी 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी है। इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में भाजपा इसे भव्य बनाने और पीएम मोदी का जोरदार तरीके से स्वागत करने में जुटी है।

PM Modi will come to the Global Investor Summit organized in Dehradun, government and organization started these preparations

इसके लिए संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने रणनीति तैयार कर ली है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। आगामी 8 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली प्रचंड जीत को लेकर भाजपा उत्साहित है। इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एफआरआई स्थित आयोजन स्थल, प्रदर्शनी स्थल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और युवाओं के लिए रोजगार निर्माण को लेकर यह समिट गेम चेंजर साबित होने वाला है।

ऐसे में हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारा हौसला बढ़ाने और मार्गदर्शन करने देवभूमि आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन को लेकर राज्यवासियों में सकारात्मक चर्चा का माहौल बनाए। साथ ही ऐसे प्रयास करें जिससे आने वाले हजारों देशी विदेशी डेलीगेटों के सामने राज्य की शानदार तस्वीर उभरे। उन्होंने जानकारी दी कि पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद समिट के समापन अवसर 9 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+